एक्सप्लोरर

बजट में मखाना बोर्ड के गठन के ऐलान से विधानसभा चुनाव में कैसे मिलेगा फायदा? समझें पूरा गणित

Union Budget 2025 : बजट 2025-26 में बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है. बिहार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. मखाना बोर्ड के गठन से मिथिलांचल के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. उससे पहले 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया गया है. जिसमें चुनावी राज्य बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है. उसमें से एक बिहार में मखाना बोर्ड के गठन का ऐलान भी है. मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा न सिर्फ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लिए एक आर्थिक प्रोत्साहन है बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है. ये मल्लाह समुदाय को भी खुश करने की एक बड़ी कोशिश है. 

30 प्रतिशत सीटों पर पड़ेगा प्रभाव
मखाना बोर्ड के गठन से मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों की 243 विधानसभा सीटों में से कम से कम 30 प्रतिशत सीटों पर चुनावी प्रभाव पड़ने की संभावना है. बिहार देश में सबसे बड़ा मखाना उत्पादक है. मखाने का 90 प्रतिशत हिस्सा बिहार से ही प्राप्त होता है. मखानों की खेती व कटाई पूरी तरह से मल्लाहों के द्वारा की जाती है जो सबसे गरीब समुदायों में से एक है.

मखानों की अधिकांश खेती उत्तरी बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज बेल्ट तक की जाती है. बिहार में मल्लाह समाज की आबादी लगभग 2.6 प्रतिशत है. जो नदीं क्षेत्रों पर केंद्रित है. बिहार में मखाना बोर्ड के गठन से मल्लाह किसानों की कमाई में सुधार होगा.

मल्लाह समुदाय को मिलेगा विशेष फायदा
मखाना बोर्ड के गठन के ऐलान पर जेडीयू नेता संजय झा की भी प्रतिक्रिया आई है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत के दौरान उन्होंने मखाना बोर्ड के गठन के ऐलान को केंद्र की महत्वपूर्ण घोषणा बताया. उन्होंने कहा कि मखाना की अंतराष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ रही है. बिहार इसका सबसे बड़ा उत्पादक है. इससे न केवल बिहार के मखाना उद्योग का प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि मछुआरों के गरीब समुदायों को मदद भी मिलेगी. 

उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के तहत मखाना बोर्ड प्रशिक्षण, पैकेजिंग के माध्यम से बिहार में उत्पादित मखाने का मूल्य बढ़ाने में मदद मिलेगी. इससे मल्लाह समुदाय के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. किसानों की कमाई में सुधार होने से उनके जीवन की गुणवत्ता भी सुधरेगी. मखाना बोर्ड के गठन से बीजेपी की रणनीति और बिहार की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी, गिफ्ट करने वाली दुलारी देवी ने किया धन्यवाद, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget