एक्सप्लोरर

JDU State President: उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष, किसी और ने नहीं किया था नामांकन

Bihar Politics: उमेश कुशवाहा ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. दो बजे तक वक्त था लेकिन किसी और ने नामांकन नहीं किया.

पटना: उमेश सिंह कुशवाहा ही जेडीयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष होंगे. शनिवार को दूसरी बार उन्हें निर्विरोध चुना गया. उमेश कुशवाहा ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) भी मौजूद थे. उमेश कुशवाहा ने जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह को नामांकन पत्र सौंपा. दो बजे दिन तक नामांकन करने की प्रक्रिया थी लेकिन किसी और ने नामांकन नहीं किया.

जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने बताया कि उमेश सिंह कुशवाहा के कागजात की स्क्रूटनी कर ली गई है. कहीं कोई त्रुटि नहीं है और न ही किसी दूसरे व्यक्ति ने नामांकन किया है. इसलिए उमेश सिंह कुशवाहा निर्विरोध जेडीयू प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हो गए हैं.

22 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष बने थे उमेश कुशवाहा

उमेश कुशवाहा पिछले 22 महीने से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं. 2019 में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ था जिसमें वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह ने पद से त्यागपत्र दिया था और उमेश कुशवाहा का नाम सामने लाया था. इस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी मुहर लगाई थी और चुनाव के कार्यकाल के बीच में ही उमेश कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था.

इस मौके पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी लव कुश के साथ साथ सभी समीकरण को लेकर काम करती है. संगठन हो या सरकार, सभी में सभी वर्ग के लोगों को बराबर की हिस्सेदारी भी मिलती है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की इच्छा थी कि मैं नामांकन करूं और उनका आशीर्वाद था. इस कारण मैंने नामांकन किया और निर्विरोध चुना गया हूं. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विचारों पर हमेशा काम करता रहूंगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Love Affairs: सब्जी बेचने वाले से हुआ करोड़पति की बेटी को प्यार, दोनों ने घर छोड़ा पर हसरत रह गई अधूरी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget