एक्सप्लोरर

बिहारः दो सौतेले भाइयों ने रची थी मां की हत्या की साजिश, एक लाख में तय हुआ सौदा, जेल में बेगुनाह पति

फारबिसगंज के खैरखां में 29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर की गई थी हत्या.एक लाख रुपये में दी गई थी सुपारी, चार लोगों के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा.

अररियाः फारबिसगंज के खैरखां में 29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर हत्या की गई थी. इस मामले में जेल भेजा गया उसका पति जितेंद्र मंडल निर्दोष है. क्योंकि शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है और हत्याकांड के पीछे की सच्चाई सामने आ गई है. दो सौतेले बेटों ने मां की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी थी. इसके लिए उन्होंने 50 हजार का भुगतान भी कर दिया गया था.

फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सौतेले बेटे प्रकाश कुमार, शशिभूषण कुमार और दो सुपारी किलर कन्हैया कुमार मंडल और अखिलेश मंडल को सबूत के साथ गिरफ्तार किया है. सबकी गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड से पर्दाफाश हो गया है.

एडवांस के रूप में दे चुके थे 50 हजार रुपये

घटना को अंजाम देने वाला कन्हैया कुमार मंडल अमहारा में निर्माणाधीन एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और वहीं अखिलेश मंडल भी पेंटर का काम करता था. यहां सौतेले भाई प्रकाश और शशिभूषण दोनों कन्हैया के संपर्क में आए और हत्या की साजिश रची. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख में डील हुई जिसमें दोनों भाइयों ने बकायदा 50 हजार रुपये का पेमेंट भी कर दिया.

29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर हत्या करने के बाद शेष 50 हजार रुपये के लिए आनाकानी होने लगी और एकबार झंझट भी हो गया. इसके बाद अनुसंधान में लगी पुलिस ने सबको दबोच लिया. हत्याकांड के मामले में मृतका के परिजनों द्वारा आरोपित बनाए गए मृतका के पति जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जेल में बंद पति को छुड़ाने का होगा प्रयास

मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तत्काल केस दर्ज कराए जाने के बाद पति जितेंद्र मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अनुसंधान में यह स्पष्ट है कि घटना को लेकर जेल में बंद मृतका का पति निर्दोष है. आरोपमुक्त और जेल से बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रयास करेगी. चारों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के पीछे मूल कारण पांच बीघा जमीन के साथ दो ट्रैक्टर तैयार मक्का की बिक्री कर पैसा सौतेले बेटों को नहीं दिया जाना है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: बीमारी से नहीं, भूख से हुई सबसे अधिक मौतें, BJP सांसद छेदी पासवान ने किया दावा

Corona Vaccination: कोरोना वैक्सीन के लिए गोपालगंज में हो रही ‘मारामारी’, बुलानी पड़ गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget