एक्सप्लोरर

बिहार: अररिया में 90 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई का तरीका जान रह जाएंगे दंग

जिले के जोकीहाट थाना के अध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद हो रही थी वाहन जांच.कार की तलाशी के बाद नहीं मिला था कोई सामान, फिर डिक्की से खुल सका राज.

अररिया: एसपी हृदयकांत के निर्देश पर चले विशेष अभियान में रविवार को जोकीहाट थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे 90 किलो गांजा को बरामद किया. कार की डिक्की में लगे साउंड सिस्टम में 24 पैकेट गांजा को छुपाकर रखा गया था. मामले में पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने यह जानकारी दी.

एसपी हृदयकांत ने मासिक अपराध गोष्ठी में रविवार को नशा और नशेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश जिले के सभी थानेदारों को दिया था. इसी क्रम में जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद को सूचना मिली कि सिलीगुड़ी से जोकीहाट के रास्ते एक कार से गांजा समस्तीपुर भेजा जा रहा है. सूचना के बाद स्वयं थानाध्यक्ष और पुलिस बल वाहन जांच में जुट गए. इसी दौरान पहले से मिले कार्यक्रम नंबर के आधार पर एक गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया .

कार की तलाशी ली तो पहली बार में पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने सोर्स से फिर से बात की और पुख्ता रिपोर्ट होने की बात कही. दोबारा पुलिस ने गहनता से जांच की तो पीछे के डिक्की में लगे साउंड बॉक्स को खोला तो उसमें से 14 बड़े और 10 छोटे पैकेट मिले जिसका कुल वजन 90 किलो से अधिक है.

समस्तीपुर में ही होनी थी गांजे की डिलीवरी

गांजा तस्करी के मामले में जोकीहाट थाना पुलिस ने ड्राइवर समेत दो को गिरफ्तार कियय है जिसमें एक गाड़ी का ड्राइवर अमरजीत पासवान जो वैशाली जिले के जंदाहा का रहने वाला है, जबकि दूसरा विकास कुमार गुप्ता समस्तीपुर के चकलालसाही का रहने वाला है. गांजा की डिलीवरी समस्तीपुर में मुसरीघरारी के एचपी और इंडियन पेट्रोल पंप के बीच दिया जाना था. कोई रंजीत कुमार नाम का व्यक्ति वहां आकर गाड़ी समेत गांजा ले जाने वाले था.

सिलीगुड़ी में लोड हुआ था गांजा

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सिलीलुड़ी बाजार के समीप एक ढाबा से पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला दीपक कुमार गाड़ी लेकर अकेले गया था. करीब तीन घंटे बाद गाड़ी को वापस दे गया. इसके बाद अमरजीत पासवान गाड़ी लेकर विकास गुप्ता के साथ समस्तीपुर के लिए निकला.

गांजा तस्करी में मामा-भांजा शामिल

बंगाल से बिहार में होने वाले गांजा की तस्करी में मामा और भांजा की जोड़ी काम कर रही है. पश्चिम बंगाल के 24 परगना में जहां मामा गांजा को उपलब्ध कराता है. वहीं बिहार समस्तीपुर के सिरदिलपुर में बैठा भांजा पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर बिहार के अन्य इलाकों में तस्करी करवाता है. मामा-भांजा की जोड़ी पुलिस की तफ्तीश में पता लगी है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः शर्मनाक! जवान बेटी की मौत के बाद सहयोग मांगता रहा पिता, मदद के लिए नहीं आया कोई आगे

बिहारः वैक्सीन को लेकर उड़ रहे अफवाहों पर सख्त हुए विजय कुमार सिन्हा, ऐसे लोगों को बताया देशद्रोही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget