एक्सप्लोरर

पूर्णिया में नेशनल हाइवे पर रफ्तार का कहर, बस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल

Purnia Accident:  हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटो सड़क जाम हो गई, जिसे बायसी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खाली करवाया.

Road Accident In Purnia: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिजला और दिघी पुल के बीच एनएच 31 पर गुरुवार की सुबह सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बांस से लदे ट्रक और यात्रियों से भरी बस कि आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों गाड़ियां के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं.

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में हुआ हादसा 

घटना के बाद सभी घायल यात्रियों को नजदीकी बायसी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से किशनगंज जा रही लाल बादशाह यात्री बस अपने रफ्तार से जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ से बांस से लदा ट्रक भी तेज रफ्तार से आ रहा था. अचानक आमने-सामने दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई. 

घने कोहरा होने के कारण हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य चलने के कारण नेशनल हाइवे कई वर्षो से वनवे बना हुआ है, जिससे आए दिन ऐसी घटना घटती रहती है. कुछ लोगों का कहना है कि घने कोहरा होने के कारण यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटो सड़क जाम हो गई, जिसे बायसी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खाली करवाया. इसके बाद यातायात दोबारा बहाल हो पाया. हादसे में मरने वालों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः नक्सली कमांडर उमेश रविदास नवादा से गिरफ्तार, 2015 में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम, 50 हजार का था इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget