एक्सप्लोरर

कोई बोलतई रे…! बिहार में 2 लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, रिश्ते में थीं ननद-भाभी

Bihar News: करीब पांच महीने पहले दोनों लड़कियों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पारिवारिक संबंध होने के कारण उनके बीच अक्सर मुलाकात होती रहती थी. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया और फिर शादी कर लीं.

Bihar News: कहते हैं कि प्यार जब हो जाए तो प्रेमी जोड़ा रिश्ता, उम्र या फिर समाज नहीं देखता है. चाहे कोई कुछ बोले दोनों एक-दूसरे के साथ ही रहना पसंद करते हैं. हालांकि प्यार में सब जायज माना जाता है लेकिन बिहार के बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली और वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. हालांकि वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है. दूल्हा बनी लड़की दुल्हन की बहन की ननद है.

रेखा ने प्रियंका की मांग में भरा सिंदूर

इस अनोखी शादी की पूरे जिले में चर्चा हो रही है. मामला योगापट्टी की डुमरी पंचायत के एक गांव का है. रेखा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने मंदिर में शादी कर ली. शादी का वीडियो भी बनाया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल भी हो गया. वायरल वीडियो में रेखा प्रियंका की मांग में सिंदूर भर रही है. प्रियंका चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और रेखा के भाई की साली है.

पांच महीने पहले दोनों के बीच बढ़ीं नजदीकियां

बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पारिवारिक संबंध होने के कारण उनके बीच अक्सर मुलाकात होती रहती थी. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. बीते बुधवार का मामला है बताया जा रहा कि इसी दिन दोनों ने मंदिर में शादी की है. 

उधर शादी की खबर सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. हालांकि रेखा और प्रियंका अपनी शादी को लेकर अड़ी हुई हैं. दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहेंगी. अपना जीवनसाथी नहीं बदलेंगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक से एक कमेंट किए जा रहे हैं. फिलहाल इस मामले में थाने स्तर पर कोई केस या शिकायत आदि दर्ज नहीं कराई गई है.

यह भी पढ़ें- Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की 'लुटेरी दुल्हन': शादी के 4 दिन बाद प्रेमी संग फरार, कुकर-मिक्सर सब ले गई, अब गिरफ्तार
बिहार की 'लुटेरी दुल्हन': शादी के 4 दिन बाद प्रेमी संग फरार, कुकर-मिक्सर सब ले गई, अब गिरफ्तार
बिहार: शिक्षा विभाग की नीतियों से प्रिंटिंग प्रेस संचालकों का फूटा गुस्सा, सरकार से लगाई गुहार
बिहार: शिक्षा विभाग की नीतियों से प्रिंटिंग प्रेस संचालकों का फूटा गुस्सा, सरकार से लगाई गुहार
तेजस्वी यादव पर भड़की चिराग पासवान की पार्टी, कहा- 'सार्वजनिक रूप से माफी मांगें', जानें पूरा मामला
तेजस्वी यादव पर भड़की चिराग पासवान की पार्टी, कहा- 'सार्वजनिक रूप से माफी मांगें', जानें पूरा मामला
बिहार: Gender की गलती से लड़कों के सेंटर पहुंची छात्रा, टांकों के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र
बिहार: Gender की गलती से लड़कों के सेंटर पहुंची छात्रा, टांकों के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye
Janhit: India-France...2 महाशक्ति...फाइटर दोस्ती | Defence Deal | Europe | Emmanuel Macron |ABP NEWS
Mahadangal: Akhilesh ने जाति गिनाई, UP में सियासी हलचल बढ़ाई! | CM Yogi | UP Election 2027
Crime News: Ranchi में मर्सिडीज कार का शैतानी रूप, युवक को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटा | Road Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
Embed widget