एक्सप्लोरर

Bihar Crime: किशनगंज में दो लड़की कई लोगों को बना चुकी है सेक्सटॉर्शन का शिकार, मामला जान पुलिस के उड़े होश

Kishanganj News: किशनगंज जिले में एक सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. गिरोह की महिला सदस्य युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती है.

Bihar Crime: किशनगंज जिले में युवाओं को प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनी खेज मामला दो दिन पहले प्रकाश में आया है. इस सेक्सटॉर्शन गिरोह में कई लोग शामिल हैं. गिरोह में शामिल महिला सदस्य युवकों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपये की उगाही करती है.

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि जिले में सेक्सटोर्शन गैंग चल रहा है और कई नामी गिरामी लोगों को जाल में फंसा कर लाखों की वसूली की गई है. वहीं, इस मामले में शुक्रवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

क्या है मामला?

वीडियो वायरल होने के बाद जब मामले की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. बताया जाता है कि गैंग में शामिल दो महिला सदस्य (काल्पनिक नाम नाजनीन और यासमीन) भोले भाले लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर कमरे में ली जाती है. जहां कुछ देर बाद गैंग में शामिल पुरुष सदस्य पहुंचते हैं और वे युवक से मारपीट करते हैं. युवक का वीडियो बना लेते हैं. आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है और युवकों से तीन से चार लाख रुपये तक की वसूली की जाती है. सूत्रों के अनुसार इस गैंग ने अभी तक सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया है. मामला उजागर होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है.

मामले में एसपी का आया बयान

पूरे मामले पर एसपी सागर कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है. मामले में सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी अभियुक्त है उन्हें नोटिस देकर हाजिर होने के लिए कहा गया है. नोटिस का अगर जवाब नहीं आता तो आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी. वहीं, एसपी ने आगे कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करना कानूनी अपराध है. इसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: आरा में घर से बुलाकर व्यक्ति के सिर में गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget