एक्सप्लोरर

गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी से अलग होकर एक किमी आगे बढ़ा इंजन, टला बड़ा हादसा

Garib Rath Express: बिहार के मधुबनी जिले से गुजरने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री उस वक्त सकते में आ गए जब उन्हें पता चला कि जिस ट्रेन पर वे सवार हैं उसका इंजन अलग होकर आगे बढ़ गया है.

Bihar News: मधुबनी जिले के जयनगर से आनंद विहार के लिए चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई. जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन की बोगी से अलग हो गया. बोगी अलग होने के बाद करीब एक किलोमीटर दूर निकल गया था. घटना खजौली के पास ठाहर गांव में हुई बताई जा रही है. घटना के कारण 45 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही. इससे ट्रेन एक घंटे के लिए देर हो गई. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद यात्री ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12435) जयनगर से आनंद विहार के लिए अपनी निर्धारित समय पर खुली और 12:16 पर खजौली रेलवे स्टेशन पहुंची. खजौली से ट्रेन खुलने के बाद जब ट्रेन ठाहर गांव के करीब पहुंची तब ट्रेन का इंजन रेलवे गुमटी संख्या 26 के पास बोगी से अलग हो गया. इसको देखकर यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया, आवाज सुनकर ट्रेन के ड्राइवर का ध्यान इस ओर गया.  

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को दिया संकेत

ड्राइवर का ध्यान जब तक इस पर पड़ा तब तक इंजन एक किलोमीटर दूर तक पहुंच चुका था. बोगी पटरी पर बिना इंजन के दौड़ रही थी. तब ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर इंजन को रोका और इंजन पीछे लाकर बोगी से जोड़ा गया. 

घटना ने रोकी दूसरी रेलगाड़ियों की रफ्तार

ट्रेन की बोगी अलग होने और घटना के कारण 45 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही. पूरी बोगी को जोड़ने के बाद ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हुई. जबकि घटना के कारण ट्रेन अपने अगले स्टेशन मधुबनी पर कुल मिलाकर अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से पहुंची.  गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के एक घंटा विलंब होने के कारण जयनगर से खुलने बाली कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट हो गई. 

ट्रेन के गार्ड ने क्या बताया?

ट्रेन के गार्ड बीके सिंह ने बताया कि गाड़ी के चलते-चलते अचानक प्रेशर जीरो हो गया था. पता किया तो लोको पायलट ने कहा कि इंजन अलग हो गया है. इसके बाद हमने तुरंत मौके पर आकर देखा. इससे संबंधित जो भी कार्रवाई है, वो हम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- BPSC के अंदर चल रही गड़बड़ी? अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद खान सर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget