एक्सप्लोरर

BPSC के अंदर चल रही गड़बड़ी? अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद खान सर का बड़ा बयान

BPSC Normalization: खान सर का कहना है कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर आयोग का औपचारिक स्टेटमेंट आ नहीं रहा है. जब तक नॉर्मलाइजेशन वापस नहीं होगा हम लोग शांत नहीं बैठेंगे. 

Patna News: नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ अभ्यर्थियों ने शुक्रवार (06 दिसंबर) को पटना में बीपीएससी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया. तितर-बितर होने के बाद अभ्यर्थी गर्दनीबाग पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन करने लगे. अभ्यर्थियों के बीच खान सर पहुंचे. उनसे इस पूरे मामले पर एबीपी न्यूज़ ने बात की. खान सर ने कहा कि जब तक नॉर्मलाइजेशन खत्म नहीं होगा तब तक आंदोलन चलेगा. मैं अभ्यर्थियों का साथ दूंगा.

खान सर ने कहा कि नॉर्मलाइजेशन जब रद्द होगा तब वापस जाएंगे. बीपीएससी आधिकारिक बयान जारी करे कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. औपचारिक स्टेटमेंट आ नहीं रहा है. बीपीएससी के अंदर गड़बड़ी चल रही है. डीएसपी और एसडीएम की सीटें यह लोग बेच रहे हैं. नॉर्मलाइजेशन में नुकसान होगा. एक अभ्यर्थी से अलग व दूसरे अभ्यर्थी से अलग सवाल पूछा जाएगा. परीक्षा में एक ही सेट का प्रश्नपत्र होगा तो सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेंगे.

खान सर बोले- 'हम लोग शांत नहीं बैठेंगे'

एक सवाल के जवाब में खान सर ने कहा कि अभ्यर्थी अफवाह नहीं फैला रहे हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तिथि के दो-तीन दिन पहले से सर्वर डाउन था. करीब 80 हजार अभ्यर्थी फॉर्म ही नहीं भर पाए. उनके लिए अलग से व्यवस्था हो. प्रशासन हमलोग पर लाठीचार्ज करे, जेल ले जाए लेकिन जब तक नॉर्मलाइजेशन वापस नहीं होगा तब तक हम लोग शांत नहीं बैठेंगे. 

'सरकार हम लोग का साथ देगी तो हम लोग साथ देंगे'

धरना पर बैठे युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सब अभ्यर्थी हमारे क्लास के बच्चे हैं. अगर इनको कोई दंगाई उपद्रवी कहेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगले साल विधानसभा चुनाव है. अगर सरकार हम लोगों का साथ देगी तो हम लोग सरकार का साथ देंगे.

मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि धांधली-सेटिंग के लिए नॉर्मलाइजेशन लाया जा रहा है. हम लोगों का भविष्य दांव पर लगा दिया गया है. घंटों पढ़ाई कर तैयारी कर रहे हैं. मेहनत पर पानी फिर गया. परीक्षा में एक ही सेट का प्रश्नपत्र होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Patna Lathicharge: पटना में BPSC कार्यालय के बाहर लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन का विरोध करने पहुंचे थे अभ्यर्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget