एक्सप्लोरर

Bihar Traffic: बिहार ट्रैफिक पुलिस में अब नहीं होंगे 35 साल से अधिक उम्र के सिपाही, जानिए यातायात व्यवस्था के नए फैसले

Traffic Rules: बिहार की यातायात व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इसको लेकर बुधवार को यातायात के पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.

पटना: राजधानी पटना में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के 12 जिलों में यातायात बल स्वीकृत है एवं शेष 28 जिलों में बल स्वीकृति का प्रस्ताव अंतिम चरण में है. यातायात बल पदाधिकारियों एवं कर्मियों की गुणवत्ता एवं प्रभावोत्पादकता में वृद्धि के लिए एक योजना (Bihar Traffic News) तैयार की गई है. राज्य के यातायात पुलिस बल में अब 35 वर्ष से अधिक के सिपाही नहीं रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस के हर वर्ग के लिए उम्र सीमा तय कर दी गई है. सिपाहियों के लिए अधिकतम 35 वर्ष, अवर निरीक्षक के लिए 40 वर्ष और इंस्पेक्टर के लिए 50 वर्ष की समय सीमा तय की गई है. इससे अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों या पदाधिकारियों को ट्रैफिक में तैनात नहीं किया जाएगा. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस में एक तिहाई महिला बल की तैनाती की जाएगी.

'तीन वर्षों के लिए यातायात कार्यों के लिए लगाया जाएगा'

सुधांशु कुमार ने बताया कि यातायात बल में कर्मियों, पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है. प्रशिक्षण के बाद न्यूनतम तीन वर्षों के लिए उन्हें यातायात कार्यों के लिए लगाया जाएगा और अन्य ड्यूटी के लिए स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा. एक जिले में पदस्थापना के दौरान वे अधिकतम तीन वर्षो के लिए यातायात ड्यूटी में रहेंगे. इसके अलावा यातायात बल के स्वीकृत / उपलब्ध पदों में एक तिहाई महिला बल होना अनिवार्य है. वहीं, जिले में कुल स्वीकृत बल का 70 प्रतिशत नियमित डीएपी से भरा जाना है, शेष 30 प्रतिशत रिक्तियां नौजवान, गृहरक्षकों से भरे जाने की प्रक्रिया जारी है.

दिए जाएंगे ट्रेनिंग- अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात

यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक ने आगे बाताया कि यातायात हेतु चुने गए बल की प्रशिक्षण की व्यवस्था एक पखवारे की अवधि के लिए चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, औरंगाबाद में परिवहन विभाग की सहायता से की गई है. अब तक इन 12 जिलों के करीब 500 कर्मी, पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इस वर्ष के अन्त तक बाकी बचे कर्मियों, पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षित करा लिया जाएगा. इन 12 जिलों में 15 नौजवान पुलिस उपाधीक्षकों की पदस्थापना की गई है और इन्हें बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण देने के बाद हैदराबाद शहर की यातायात व्यवस्था को समझने के लिए परिचयात्मक दौरे पर भी भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill पर माले ने उठाया सवाल, दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार से पूछा- देश के अंदर असल मुद्दा है क्या? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget