एक्सप्लोरर

Student's Bihar Bandh: बंद को सफल बनाने के लिए छात्र संगठनों ने झोंकी ताकत, पटना सहित कई जिलों में निकाला मार्च 

छात्र संगठनों द्वारा पटना के रमना रोड, लालबाग और होस्टलों में कैंपेन किया गया. वहीं, आरा में जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, चर्च क्यूज ग्रुप, अनाइठ, पकड़ी, जवाहर टोला, गोड़ना रोड, मौलाबाग में अभियान चला.

पटना: रेलवे भर्ती बोर्ड की मनमानी के विरोध में छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वाहन किया है. वहीं, बंद को सफल बनाने के लिए छात्र संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. छात्र संगठन आइसा व नौजवान संगठन इनौस के आह्वावान पर 28 जनवरी को आहूत बिहार बंद की तैयारी में गुरुवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में अभियान चला. हॉस्टल के साथ-साथ छात्र-युवा नेताओं ने आम लोगों के बीच भी अभियान चलाया और छात्र-युवाओं से सरकार व रेलवे के छल के खिलाफ बन्द को सफल बनाने की अपील की.

छात्र संगठनों ने कही ये बात

इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अगिआंव विधायक मनोज मंजिल (Manoj Manjil), आइसा के महासचिव व विधायक संदीप सौरभ (Sandeep Saurav), इनौस के मानद राज्य अध्यक्ष और विधायक अजीत कुशवाहा (Ajeet Kushwaha), इनौस के राज्य अध्यक्ष आफताब आलम (Aftaab Alam), आइसा के राज्य अध्यक्ष विकास यादव (Vikas Yadav), इनौस के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन व आइसा के राज्य सचिव सब्बीर कुमार ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है.

RRB NTPC Exam Case: पटना वाले खान सर का असली नाम क्या है? अमित या फैसल या कुछ और? खुद दिया जवाब

उन्होंने कहा, " चरम बेरोजगारी की मार झेल रहे छात्र-युवाओं का यह व्यापक आंदोलन ऐसे वक्त खड़ा हुआ है, जब यूपी में चुनाव है. इसी के दबाव में सरकार व रेलवे का यह प्रस्ताव आया है और चुनाव तक इस मामले को टालने की साजिश रची जा रही है. लेकिन विगत सात वर्षों से देश के युवा मोदी सरकार के छलावे को ही देखते आए हैं. और यही वजह है कि उनका गुस्सा इस स्तर पर विस्फोटक हुआ है."

बयान में कहा गया कि एक तरफ जांच कमिटी का झांसा है, तो दूसरी ओर बर्बर तरीके से हर जगह छात्र-युवाओं पर दमन अभियान भी चलाया जा रहा है. इससे सरकार की असली मंशा साफ-साफ जाहिर हो रही है. इसमें भी कोई कन्फयूजन नहीं है. रेलवे जानबूझकर मामले को उलझा रहा है. लेकिन छात्र-युवा इस बार सरकार के झांसे में नहीं आने वाले हैं.

बता दें कि कि छात्र संगठनों द्वारा पटना के रमना रोड, लालबाग और होस्टलों में कैंपेन किया गया. वहीं, आरा में जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, चर्च क्यूज ग्रुप, अनाइठ, पकड़ी, जवाहर टोला, गोड़ना रोड, मौलाबाग में अभियान चला. मुजफ्फरपुर में भी मार्च निकाला गया. छपरा में छपरा कचहरी में कैंपेन हुआ. समस्तीपुर में भी बंद के समर्थन में प्रचार हुआ.

यह भी पढ़ें -

NTPC Candidates Protest: पुलिसिया बर्बरता से छात्रों की मनमानी तक, चौंकातीं हैं 'छात्र आंदोलन' की तस्वीरें, देखें यहां

RRB NTPC Students Protest: खान सर पर FIR से मांझी नाराज! कहा- अब सरकार रोजगार के विषय में करे बात, नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget