एक्सप्लोरर

कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालिन धरना जारी, अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी

कार्यपालक सहायक संघ के उपाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी जानते हैं कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में कार्यपालक सहायक का कितना महत्वपूर्ण योगदान है.

पटना: बिहार के अलग-अलग जिलों में कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालिन धरना जारी है. आठ सूत्री मांगों को लेकर समाहारणालय गेट पर धरना दे रहे कार्यपालक सहायकों का धरना छठे दिन उग्र हो गया. सरकारी कार्यशैली से नाराज कार्यपालक सहायकों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं, सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरी करने की अपील की. अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे कार्यपालक सहायकों की तस्वीर बिहार के सुपौल और लखीसराय से सामने आई है.

सुपौल में धरना दे रहे कार्यपालक सहायकों का आरोप है कि सरकार उनकी मांग को अब तक नहीं सुन रही है. वो न तो उनके नेताओं से बातचीत कर रही है और न ही उनकी मांग पूरी कर रही है. इस वजह से अब ये आंदोलन ओर उग्र तरीके से किया जाएगा. उनका कहना है कि एक ओर बिहार सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है. वहीं, दूसरी ओर अधिकारी उन्हें रोज नौकरी से हटाने का अल्टीमेटम दे रहे हैं.

इधर, लखीसराय में प्रदर्शन कर रहे कार्यपालक सहायक संघ के उपाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी भली-भांति अवगत हैं कि सरकार की विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कार्यपालक सहायक का कितना महत्वपूर्ण योगदान है. जिले के हर आपदा में कार्यपालक सहायक बिना किसी हिचक के पूरी लगन के साथ अपनी सेवा देते आ रहे हैं. लेकिन जिला प्रशासन द्वारा दूसरी बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया है. जबकि उन्हें हमारी जायज मांगों को समझना चाहिए था और हमारी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहिए था.

लखीसराय में धरना प्रदर्शन में संघ के सचिव राम कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में शिव कुमार, बबलू कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार सहित सैकड़ों कार्यपालक सहायक शामिल थे.

(इनपुट- प्रियरंजन/रंजीत सम्राट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget