एक्सप्लोरर

तेजस्वी का तंज- शराबबंदी की पोल खोलने वाले SP का हुआ तबादला, यही नीतीश का असली चेहरा

एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा ने 6 जनवरी को सूबे के सभी एसपी और एसएसपी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा खुलासा किया था. हालांकि, उनके पत्र को एसपी ने निरस्त कर दिया था.

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी कानून की पोल खोलने वाले एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा के तबादले के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश हमला बोला है. तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने शराब माफियाओं के कहने पर मद्य निषेध के एसपी का तबादला कर दिया, जिसने राज्य में लागू शराबबंदी की पोल खोली थी. दरअसल, यही नीतीश कुमार का असली चेहरा है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर लिखा, " पटना के एसपी मद्य निषेध ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा कि उत्पाद और पुलिस विभाग के अधिकारी सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शराब बिक्री करवा रहे हैं. सीएम आवास में पहुंच रखने वाले शराब माफिया ने सीएम से अब उस एसपी का तबादला करवा दिया. यही है नीतीश कुमार का असली चेहरा."

एसपी मद्य निषेध ने कही थी यह बात

दरअसल, एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा ने 6 जनवरी को सूबे के सभी एसपी और एसएसपी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि उत्पाद अफसरों की मिलीभगत से पूरे प्रदेश में शराब का अवैध धंधा जोरशोर से चल रहा है.

उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही के संपत्ति की जांच होनी चाहिए. उनके साथ ही उनके रिश्तेदारों के चल-अचल संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए. साथ ही उनका लोकेशन भी ट्रेस किया जाना चाहिए.

पत्र निरस्त करने के बाद किया तबादला

हालांकि, एसपी मद्य निषेध द्वारा लिखे गए पत्र पर संज्ञान लेने की बजाय एसपी ने 19 जनवरी को उनके पत्र निरस्त कर दिया था. इस बाबत पुलिस मुख्यालय से एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि गुप्त परिवाद विषय में प्राप्त पत्र को निरस्त किया जाता है. पत्र निरस्त करने के साथ ही 19 तारीख को ही एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया. मद्य निषेध विभाग से हटाकर कर उन्हें पटना स्पेशल ब्रांच का एसपी बना दिया गया. इसी बात के प्रकाश में आने के बाद तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: इंस्पेक्टर और दारोगा की मिलीभगत से चल रहे शराब के अवैध धंधे का खुलासा, पत्र को DGP ने किया निरस्त राजधानी पटना में कोर्ट जा रहे मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget