एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: महागठबंधन में टूट के सवाल पर तेजस्वी का सीधा जवाब, कहा- 'बिहार में सबसे पहले नीतीश...'

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने सोमवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया.

पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. महागठबंधन में टूट को लेकर सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग एकजुट हुए हैं. बिहार में सबसे पहले नीतीश कुमार, लालू यादव सभी लोग साथ आए हैं. बिहार में महागठबंधन बना. हमलोग तय किए कि इसे देश भर में करना है. हमलोग का तो कारवां बढ़ा है. बैठक होती रहे बहुत अच्छी बात है. वहीं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर कयासों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने तो आज स्पष्ट कर ही दिया है. ये बीजेपी की सोची समझी साजिश है. मीडिया के खास वर्ग को भी महागठबंधन से अनपच है. ऐसे में नीतीश कुमार की छवि को धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है.

हमलोग किसी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करते हैं- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग पिछले साल ही प्रण लिए कि देश भर में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है और बीजेपी को देश के सत्ता से बाहर करेंगे. इस काम में हमलोग लगे हुए हैं. वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह राजकीय समारोह है. इसमें प्रोटोकॉल के तहत जाना होता है. हालांकि हमलोग किसी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करते हैं, लेकिन वैचारिक विरोध अलग बात है. गांधी जी के विरोध करने वाले भी उन पर पुष्प अर्पित करते हैं.

अन्नाद्रमुक और एनडीए के मुद्दे पर बोले तेजस्वी यादव

वहीं, अन्नाद्रमुक के एनडीए से गठबंधन तोड़ने पर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि यह उनका मामला है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा. तमिलनाडु में डीएमके बहुत मजबूत है. कांग्रेस और वहां डीएमके गठबंधन बहुत मजबूत है. कुछ दिन पहले एनडीए की बैठक हुई थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. कोई एजेंडा नहीं था. आप अगर दक्षिण भारत पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि एनडीए के एक बड़े सहयोगी ने गठबंधन छोड़ दिया है. मुझे लगता है कि यह बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान होगा. शिवसेना, जेडीयू और अकाली दल पहले ही गठबंधन छोड़ चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि एनडीए अब निरर्थक है. वहां केवल एक तानाशाह बैठा है और दो लोग देश चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'I.N.D.I.A Alliance में नीतीश कुमार को कोई PM उम्मीदवार बनाने को तैयार नहीं', पूर्व मंत्री संतोष सुमन का सीएम पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget