एक्सप्लोरर

'I.N.D.I.A Alliance में नीतीश कुमार को कोई PM उम्मीदवार बनाने को तैयार नहीं', पूर्व मंत्री संतोष सुमन का सीएम पर तंज

Santosh Suman Statement: 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने 'इंडिया' एलायंस में पीएम की दावेदारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है.  

गया: जेडीयू नेता महेश्वर हजारी के बयान पर 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने सोमवार (25 सिंतबर) को गया में एक कार्यक्रम में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह (नीतीश कुमार) 'इंडिया' गठबंधन बनाने में पूरे देश का दौरा किए हैं तो उनके अंदर भी पीएम बनने की चाहत है और अगर नहीं बन रहे हैं तो उनके के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. हमलोग तो उनके शुभचिंतक और समर्थक रहे हैं. हमलोग भी चाहते हैं.

नीतीश कुमार पर क्या बोल गए पूर्व मंत्री संतोष कुमार

पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए 2014 में भी सोचें थे क्या हश्र हुआ कि दो सीट पर आ गए और फिर आज भी सोच रहे हैं वह खुद नहीं बोल कर किसी नेता से बोलवा रहे हैं. जेडीयू नेता महेश्वर हजारी नीतीश कुमार की बात बोल रहे हैं, लेकिन उनकी जमीन खिसक चुकी है. उनको कोई पीएम उम्मीदवार नहीं बना रहा है. 'इंडिया' गठबंधन में पीएम बनने की नहीं पीएम उम्मीदवार बनने के लिए होड़ लगी है. जब पीएम उम्मीदवार बनने की क्षमता ही नहीं है तो पीएम नरेंद्र मोदी से तुलना नहीं की जा सकती है.

महिला के साथ दरिंदगी की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पटना में महादलित महिला के साथ दरिंदगी की घटना को पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि आज के युग में दुनिया चांद पर जा रही है. इधर पटना में शर्मसार करने वाली घटना से मानवता को भी ठेस पहुंचती है. एक असहाय महिला को निवस्त्र कर अमानवीय व्यवहार किया जाए. यह घोर निंदनीय है. उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना दोबार नहीं हो.

शराबबंदी पर नीतीश कुमार को घेरा

मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से मौत मामले पर पूर्व मंत्री ने कहा कि अब इस पर बात करने पर हंसी आती है. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी है और अगर शराबबंदी है तो फिर मौत कैसे हो रही है? शराब की खेप प्रतिदिन आ रही है और लोग मालामाल हो रहे हैं. शासन और प्रशासन चाह ले तो शराबबंदी सफल हो जाएगी. चौकीदार को सब पता रहता है. 

ये भी खबरें पढ़ें:  Nitish Kumar Meeting: CM नीतीश कुमार के मन में क्या? पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, आवास पर मंथन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget