एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: 'लालू यादव से जब वह मिलने आए तो...' राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान

Tejashwi Yadav Statement: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

पटना: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता बहाल होने को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को बयान दिया. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज राहुल गांधी की सदस्यता वापस की गई है. हम राहुल गांधी को बधाई देते हैं. हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, बीजेपी (BJP) जितना सभी विपक्षी नेताओं को कमजोर और डराना चाहती है उतना ही सभी मजबूत और गोलबंद हो रहे हैं. लालू यादव (Lalu Yadav) से जब वह मिलने आए तो मेरी उनसे मुलाकात हुई. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि जो लड़ेगा वो जीतेगा, जो डरेगा वो मरेगा.

ऐसा लगता है कि देश में अघोषित इमरजेंसी है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुबह ट्वीट करके कहा था कि राहुल गांधी मामले में निचली अदालत के फैसले के बाद जिस तेजी के साथ लोकसभा की सदस्यता को रद्द की गई थी तो अब क्यों देरी हो रही है? बीजेपी के द्वारा विपक्ष को तंग किया जा रहा है, ये सिर्फ तंग करने की बात नहीं है. हमलोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह का केवल विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन लोगों के आने के बाद जिस प्रकार से देश के इतिहास को बदला जा रहा है, संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. कोई अगर सच बोलता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है. इससे ऐसा लगता है कि देश में अघोषित इमरजेंसी है

'राहुल गांधी से तीन-चार घंटे बातचीत हुई'

डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले लालू यादव से मिलने आए थे. इस दौरान उनसे मुलाकात हुई थी. लंबी बातचीत हुई. तीन-चार घंटे बात हुई. सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. वहीं, बता दें कि मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के तीन दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई. इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की.

ये भी पढे़ं: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान- 'भले ही जितना प्रयास किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget