एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'क्या कीजिएगा संगत का असर है', सीएम नीतीश के मिजाज पर क्या कह गए तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वो आरक्षण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने 10 सितंबर से यात्रा शुरू करने की घोषणा की.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर मंगलवार को बड़ा हमला बोला. तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि आज कल नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि क्या कीजिएगा संगत का असर है हमारे साथ थे तो जातिगत गणना करवाए, आरक्षण बढ़ाया. बीजेपी आरएसएस के साथ चले गए हैं तो उन्हीं के संगत में आ गए हैं. आरक्षण खत्म करने की कोशिश हो रही है अब वह चुपचाप हैं, खामोश है. वह क्रीमी लेयर पर नहीं बोलते.

10 सितंबर से शुरू करेंगे तेजस्वी यादव यात्रा

तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 10 सितंबर से जो यात्रा शुरू होने वाली है. इसमें हम अपने कार्यकर्ता से सिर्फ मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे. नवंबर और दिसंबर में हम जनता के बीच जाएंगे और जनता से मिलेंगे और पदयात्रा करेंगे. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा है कि भादो जनता के बीच जाना शुभ नहीं है. इस पर उन्होंने कहा कि जनता के बीच जब जाइए तब शुभ है. क्या प्रदेश अध्यक्ष पार्टी दफ्तर नहीं जाएंगे? क्या प्रदेश अध्यक्ष अपने क्षेत्र में नहीं जाएंगे? इन लोगों को जनता से मतलब नहीं है जो लोग जनता के बीच जा रहे हैं उन पर हमला करना है.

प्रशांत किशोर पर क्या बोले नेता प्रतिपक्ष?

लालू प्रसाद यादव ने जातिगत गणना पर बीजेपी और आरएसएस को आड़े हाथों लिया है. इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये लोग बिल्कुल आरक्षण विरोधी हैं. बड़ी चतुराई से आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. आप देख लीजिए कि किस तरीके से बैक डोर से इन लोगों ने नियुक्ति की कोशिश की थी. आरएसएस, बीजेपी के लोग आरक्षण विरोधी हैं. ये लोग आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. वहीं, प्रशांत किशोर के व्यक्तिगत हमले पर उन्होंने कहा कि छोड़िए कितना लोग लाइन में लगा हुआ है हमला करने दीजिए. हमला करने से कुछ नहीं होता है. 

नौवीं अनुसूची पर जेडीयू को दिए जवाब

नौवीं अनुसूची को लेकर मंत्री विजय चौधरी के बयान पर जवाब देते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि 8 महीने से सरकार क्या कर रही थी? अभी तो दो-तीन महीना पहले हाईकोर्ट ने कानून को निरस्त किया. हम लोगों ने कब भेजा. सरकार 6 महीने तक क्यों बैठी हुई थी? आखिर 6-7 महीना तक सरकार क्या कर रही थी? नीतीश कुमार और विजय चौधरी आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं. 

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव की हुई मुलाकात, सियासी हलचल हुई तेज

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
JDU के मंत्री मदन सहनी की दो टूक, 'बख्तियारपुर क्यों, नालंदा का नाम...'
JDU के मंत्री मदन सहनी की दो टूक, 'बख्तियारपुर क्यों, नालंदा का नाम...'
मरीन ड्राइव का गोलंबर रामविलास के नाम पर हो, CM सम्राट से LJPR की मांग
मरीन ड्राइव का गोलंबर रामविलास के नाम पर हो, CM सम्राट से LJPR की मांग
JDU होगा 'जनता दल नीतीश', संजय झा ने कर दी बड़ी मांग
JDU होगा 'जनता दल नीतीश', संजय झा ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget