एक्सप्लोरर

VIDEO: 'जाति आधारित सर्वे कराने की लालू यादव और नीतीश कुमार की चाहत है', तेजस्वी यादव ने स्पष्ट की सरकार की नीति

Caste Census: जातिगत गणना पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपनी राय व्यक्त की.

पटना: जाति आधारित गणना (Caste Census) पर पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) के आदेश के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को कहा कि कोर्ट से आदेश के अध्ययन के बाद भी अगला कदम होगा ,लेकिन एक बात तो स्पष्ट है यह जाति आधारित सर्वे है. सरकार का यह पहली और अंतिम सर्वे नहीं था. लालू यादव, (Lalu Yadav) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और महागठबंधन के सभी लोगों की यह चाहत थी कि यह सर्वे हो. हमारी सरकार जाति आधारित सर्वे कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

जाति आधारित गणना लोगों के हित के लिए है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित गणना लोगों के हित के लिए है. इस सर्वे की मांग भी जनता की थी. इस सर्वे से फायदा ये होता कि गरीबी दूर करना, पिछड़ापन को दूर करना और समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे? यह सब उसमें था. लोगों की आर्थिक स्थिति क्या है? यह भी शामिल किया गया था. यह सर्वे विशेष जाति को लेकर नहीं था, ये तो सबके लिए था.

'वैज्ञानिक आंकड़ों की आवश्यकता होती है'

आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी हटाने और जनकल्याणकारी नीतियां बनाने के लिए सरकारों को वैज्ञानिक आंकड़ों की आवश्यकता होती है. इसके लिए ही हमारी सरकार सभी जातियों और वर्गों को सम्मिलित कर जाति आधारित सर्वे करवा रही है.

'आज नहीं तो कल ये सर्वे होना है'

वहीं, बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि बीजेपी तो खुशी मना रही है. बीजेपी के लोग अगर चाहते हैं कि जाति आधारित गणना हो तो बीजेपी शासित राज्य में क्यों नहीं कर रहे हैं? और केंद्र सरकार ने क्यों मना कर दी. किसी भी बीजेपी शासित प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा, ये तो आरक्षण समाप्त करने और करवाने वाले लोग हैं. देश की बहुसंख्यक जनता इनकी सच्चाई से अवगत हो चुकी है. बीजेपी इस आदेश पर खुशी मनाए लेकिन आज नहीं तो कल ये सर्वे होना है.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका! पटना HC ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget