एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव बोले- 'जो भी पुल गिरे वह सब JDU के शासन में बने', कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का खेल गजब है. एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है, एक इंजन अपराध में लगा हुआ है. यही डबल इंजन की सरकार है.

Tejashwi Yadav News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (05 जुलाई) को जेडीयू पर हमला बोला. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने बिहार में गिर रहे पुल पर कहा कि उन्होंने जब विभाग को संभाला तो छह से आठ महीने तो विभाग में पैसा लाने में लगा. 18 महीने के कार्यकाल में हम लोगों ने तो पुल की स्वीकृति ही दी थी. वो पुल तो अब बनना शुरू हुआ होगा या टेंडर की प्रक्रिया में होगी. जो पुल गिर रहे हैं वो जनता दल यूनाइटेड के शासन का है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 महीने के अलावा 17-18 साल तक जेडीयू के पास ग्रामीण कार्य विभाग रहा. पुल गिर रहा है, नीट का या बहाली का पेपर लीक हो रहा है, आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, भ्रष्टाचार हो रहा है, ऐसी डबल इंजन की सरकार जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, कोई भी आकर इस पर कुछ नहीं बोल रहा है.

'जनता उसको सत्ता में लौटने नहीं देगी'

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का खेल गजब है. एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है, एक इंजन अपराध में लगा हुआ है. यही डबल इंजन की सरकार है. तेजस्वी यादव ने अपने बयान में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जो लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, जिन लोगों ने बेरोजगारी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल गिरा, आने वाले समय में बिहार की जनता उसको सत्ता में लौटने नहीं देगी. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है. यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है." 

बता दें कि बीते गुरुवार (04 जुलाई) को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि ये विभाग पहले आरजेडी के पास था. तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे. जब से जेडीयू के पास यह विभाग आया तो उसके बाद चुनाव था. अभी 20 दिन का समय मिला है, तो आप बताएं कि कौन इसका जिम्मेदार है?

यह भी पढ़ें- 'ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था', बिहार में कई पुल गिरने पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget