एक्सप्लोरर

AIMIM विधायक अख्तरुल इमान के 'हिंदुस्तान' शब्द पर आपत्ति जताने पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने(अख्तरुल इमान) भारत का जिक्र किया था. संविधान में भारत लिखा है और हमें लगता है कि किसी को भारत शब्द पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. सच्चाई ये है कि भारत और हिंदुस्तान दोनों ही बेरोजगार है.

पटना: बिहार विधानसभा सभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन था. विधानसभा सभा सत्र का पहला विवादों से भरा रहा. सारी विवाद की शुरुआत एआईएमआईएम के अमौर विधायक द्वारा शपथ ग्रहण के दौरान 'हिंदुस्तान' शब्द को लेकर आपत्ति जाहिर करने के बाद शुरू हुई. शपथ ग्रहण के दौरान अमौर विधायक अख्तरुल इमान द्वारा 'हिंदुस्तान' की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनपर जमकर निशाना साधा और उन्हें पाकिस्तान जाने की नसीहत दी.

इधर, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने(अख्तरुल इमान) जिक्र किया था भारत का. संविधान में भारत लिखा है और हमें लगता है कि किसी को भारत शब्द पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. सच्चाई ये है कि भारत और हिंदुस्तान दोनों ही बेरोजगार है.

दरअसल, 17वीं बिहार विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई जा रही थी, इस दौरान जब एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया तो उन्होंने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताते हुए सदन में थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी.

बता दें कि अख्तरुल इमान ने उर्दू में शपथ लेने की इच्छा जाहिर की. लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की.

विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है. मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है. विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान की संविधान की.

शपथ ग्रहण के दौरान सदन में अचानक विधायक अख्तरुल इमान की बात सुन शपथ दिला रहे प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी हैरान हो गए और इस बाबत जीतन राम मांझी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. ये परंपरा रही है हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत पहले से ही होता आ रहा है, लेकिन इसका एआईएमआईएम के विधायक महोदय पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपने बात पर अड़े रहे. इससे बाकी विधायक भी हैरान हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget