एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव बोले- 'BJP की तीन जमाई, इनकम टैक्स, ED और CBI', पार्टी ने जताया विरोध

बिहार विधानसभा में विस्वास मत के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमला किया.

Bihar Floor Test News: बिहार विधानसभा में विश्वात मत के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप लोगों को मंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस बार कोई रन आउट नहीं होने वाला है और सबसे लंबी इनिंग होगी. उनका इशारा महागठबंधन की सरकार की तरफ था. 

ईडी, आईटी और सीबीआई को बताया बीजेपी का 'जमाई'

वहीं सीबीआई की छापेमारी पर उन्होंने कहा, "जो लोग डरेगा वो लोग मरेगा और जो लोग लड़ेगा वो जीतेगा. जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन 'जमाई', सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है ...जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे नहीं करते हैं ." तेजस्वी यादव के जमाई वाले बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया.

डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए आप लोगों का डिजाइन सबको पता है. हर जगह कब्जाना है, सौहार्द और भाईचारा को बिगाड़ना है. लोकतंत्र का ढांचा बीजेपी को कुचलने नहीं देंगे, इसलिए हम लोग एक हुए हैं. नीतीश कुमार ने पूरे देश की जनता को एक उम्मीद देने का काम किया है. हम चाहते हैं कि बिहार आगे बढ़े. आज जब हम लोग एक हुए हैं तो आप लोगों को पीड़ा क्यों हो रही है? सीएम दिन रात काम करते हैं. हमलोग उन्हीं को बात को बताने का काम कर रहे हैं.

जंगलराज के आरोपों पर क्या बोले? 

जंगलराज के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा, "हम एक चीज बीजेपी के लोगों से जानना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा तिलिस्म है इनके पास कि सरकार में रहते हैं तो मंगलराज होता है, बाहर होते हैं तो जंगलराज होता है. जंगलराज जंगलराज कहकर बिहार की आत्मा को गाली देने का काम करते हैं. सबको शिक्षा और सम्मान दिलाना क्या जंगलराज है? क्या सड़क का निर्माण कराना जंगलराज है? क्या महिलााओं को सम्मानजनक हिस्सेदारी दिलाना जंगलराज है? ये कबीर से लेकर रवीदास, नानक, गांधी, लोहिया और कर्पूरी ने ऐसे ही लोकराज की कल्पना की थी, जिसे ये लोग जंगलराज कहते हैं. हम सीखा देंगे कि कैसे नौकरियां दी जाती हैं."

Bihar News: एमएलसी सुनील सिंह समेत RJD के पांच नेताओं के घर CBI की रेड, राबड़ी देवी ने बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात

CBI Raid in Bihar: क्या है पूरा मामला जिसे लेकर बिहार में CBI ने RJD नेताओं पर मारे हैं छापे, किसके बदले में नौकरी देने का आरोप है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget