एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का 'ठेठ बिहारी' अंदाज...समर्थकों के सामने बांधा मुरेठा, उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

Jan Vishwas Yatra: जन विश्वास यात्रा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को एक थका हुआ सीएम करार दिया.

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अब चुनावी मोड में आ गए हैं और काफी सक्रिय दिख रहे हैं. उन्होंने मंगलवार (20 फरवरी) को मुजफ्फरपुर से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) शुरु कर दी है. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई. इतनी संख्या में जनसैलाब को देखकर आरजेडी ने इसे जन क्रांति की नींव बताया है. अपनी यात्रा के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. 

पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की सभा में जनसैलाब को देखकर आरजेडी गदगद नजर आ रही है. आरजेडी ने अपने X अकाउंट पर लिखा- ''यह ठेठ बिहारी अंदाज़! यह जन समर्थन! जन विश्वास यात्रा में जन सैलाब के बीच जन क्रांति की नींव!''

'उठो धरा के अमर सपूतों'

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक कविता की कुछ पंक्तियां भी शेयर की है और अपने समर्थकों से एक तरह से चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की. पार्टी ने लिखा- ''उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो, जन-जन के जीवन में फिर से नई स्फूर्ति, नव प्राण भरो''

तेजस्वी यादव का नीतीश पर हमला

जन विश्वास यात्रा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को एक थका हुआ मुख्यमंत्री करार दिया. तेजस्वी ने कहा कि डिप्टी सीएम रहने के दौरान उन्होंने एक थके हुए मुख्यमंत्री से काम कराने में सफल हुए लाखों अभ्यार्थियों को नौकरी का नियुक्त पत्र देकर देश में एक लकीर खींचने का काम किया. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अब बिहार को स्थिरता और दूरदर्शी नेतृत्व की बेहद ही जरूरत महसूस हो रही है. तेजस्वी यादव ने जातिवाद को लेकर भी जमकर हमला बोला. 

ये भी पढ़ें: JDU के संजय झा राज्यसभा के लिए निर्वाचित, सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget