एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Recruitment: शिक्षक बहाली में JDU-RJD के क्रेडिट लेने पर आई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि असल मुद्दा था बेरोजगारी हटाने का तो हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर लगे हुए हैं. जापान यात्रा से लौटने के बाद तेजस्वी ने यह बयान दिया.

पटना: बिहार में बीपीएससी से हुई 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली को लेकर राजनीति गर्म है. गुरुवार (02 नवंबर) को गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नियुक्ति पत्र बांटेंगे. एक तरफ कार्यक्रम के पोस्टर में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की तस्वीर नहीं है तो वहीं बहाली पर क्रेडिट लेने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच बुधवार (01 नवंबर) को जापान यात्रा से दिल्ली लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

एक सवाल पर कि इस नियुक्ति को लेकर जेडीयू और आरजेडी में क्रेडिट लेने की होड़ लगी है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कौन सा क्रेडिट? क्रेडिट का कोई मतलब नहीं है. हम लोगों की सरकार को नौकरी देनी थी वो दे रही है. क्रेडिट लेकर क्या फायदा है? सब लोग इस बात को देख रहे हैं कि यह महागठबंधन की सरकार है और सब लोग मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. विवादों से मतलब नहीं है. कुछ न कुछ विवाद करते रहेंगे कि इसकी तस्वीर नहीं है उसकी तस्वीर नहीं है. हम खड़े हैं न. मंच पर रहेंगे.

'हम लोग काम करते हैं, कुछ लोग बकवास'

तेजस्वी यादव ने कहा कि असल मुद्दा था बेरोजगारी हटाने का तो हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसको लेकर लगे हुए हैं. जो हम लोगों ने कहा था उसको पूरा करेंगे. इतनी बड़ी संख्या में किसी राज्य में बहाली नहीं हुई है. छह महीने के अंदर सवा लाख लोगों का सेलेक्शन हुआ है. लगभग सवा लाख शिक्षकों की दूसरी बहाली भी निकाल दी गई है. यह मामूली बात नहीं है. इससे पहले 70 हजार पुलिस की बहाली हुई थी. अब स्वास्थ्य विभाग की बहाली आएगी. हम लोग काम करते हैं, कुछ लोग बकवास करते हैं. आज कहीं भी चुनाव होता है तो वहां के मैनिफेस्टो में या मंच से भाषण में नौकरी की बात करते हैं. ये तो कम से कम अच्छा माहौल हो रहा है.

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग तलवार बाटंते हैं हम कलम बांटते हैं. इस सवाल पर कि बीजेपी का आरोप है कि शिक्षक बहाली में धांधली हुई है. इस पर तेजस्वी ने सवालिया लहजे में कहा कि बहाली हुई है न? वो लोग इतने साल क्या किए? कुछ बोलने के लिए नहीं है तो धांधली की बात कर रहे हैं. आप लोग (बीजेपी) बिना धांधली के नौकरी दे देते. पीएम मोदी ने क्यों नहीं दो करोड़ लोगों को नौकरी दे दी? हम लोग तो 10 लाख नौकरी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: ठग्गू के लड्डू! नियुक्ति पत्र बांटने से पहले पटना में पोस्टर वार, नीतीश-तेजस्वी पर तंज, BJP बोली- 'आकंठ भ्रष्टाचार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget