एक्सप्लोरर

Bihar: ठग्गू के लड्डू! नियुक्ति पत्र बांटने से पहले पटना में पोस्टर वार, नीतीश-तेजस्वी पर तंज, BJP बोली- 'आकंठ भ्रष्टाचार'

Bihar CM Nitish Kumar: पटना के गांधी मैदान में करीब 25 हजार शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने पहुंचेंगे. अब नीतीश-तेजस्वी पर तंज कसते हुए बीजेपी के नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने एक पोस्टर जारी किया है.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद रिजल्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आज गुरुवार (02 नवंबर) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. 1,20,336 नए शिक्षक बहाल हुए हैं. इनमें से 25 हजार शिक्षक गांधी मैदान पहुंचेंगे. वहीं अन्य को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. इस शिक्षक बहाली पर लगातार घोटाले का आरोप लग रहा है. अब बीजेपी ने पोस्टर के जरिए नीतीश और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दोनों पर हमला तंज कसा है.

नियुक्ति पत्र बांटे जाने से पहले बीजेपी के नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर पर लिखा है 'ठग्गू के लड्डू'. इस पोस्टर में लड्डू की तस्वीर लगाई गई है तो वहीं तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार का कार्टून बनाया गया है. शिक्षक भर्ती को लेकर लिखा गया है, "बिहारी करें सेवा, बाहरी खाए मेवा". साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लिखा गया है, "ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं".

'चाचा हमरो ठग लेल... पोस्टर से गायब'

उधर गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटे जाने वाले कार्यक्रम के बैनर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं है. इस पर जहां आरजेडी में विरोधाभास शुरू हुआ तो अब बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया. बीजेपी ने अपने इस पोस्टर में साइड में तेजस्वी का कार्टून बनाया है और उसके नीचे लिखा है "चाचा हमरो ठग लेल, पोस्टर से गायब".

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लिखा गया है, "नौकरी के नाम पर आकंठ भ्रष्टाचार है, हां भैया बिहार में बहार है". पोस्टर के नीचे एक साइड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्टून बनाया गया है और उसके सामने लिखा गया है "पलटू राम की सबसे बड़ी घोटाले की तैयारी, इस बार शिक्षकों को ठगने की बारी".

शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार सवाल उठा रही बीजेपी

बता दें कि इस बहाली को लेकर बीजेपी लगातार सवाल खड़े कर रही है. इसे शिक्षक भर्ती घोटाले का नाम दे रही है. बीते बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी बयान जारी कर कहा था कि एक लाख 20 हजार के नाम पर मात्र 30 हजार बिहार के युवाओं को नई शिक्षक भर्ती में नियुक्ति हुई है. करीब 37,000 शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जबकि इसमें बाहरी राज्यों से 40,000 युवा बिहार में शिक्षक बनेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सरकारी बैनर से डिप्टी सीएम गायब, RJD बोली- तेजस्वी को नहीं कर सकते हैं दरकिनार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget