एक्सप्लोरर

ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, पूछा- CM नीतीश ने क्यों साध ली है महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी?

कृषि कानून का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है. किसानों की बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो ये कहीं न कहीं नाइंसाफी है. एपीएमसी कानून में संशोधन करना चाहिए.

पटनाः पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर सरकार को लगातार घेर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने आवास से बिहार विधानसभा ट्रैक्टर से पहुंचे. वे विधानसभा परिसर भी ट्रैक्टर चलाकर ही प्रवेश करना चाहते थे. हालांकि, उन्हें नियमों का हवाला देते हुए रोक दिया गया, जिसके बाद वे ट्रैक्टर से उतरे और सदन में चले गए.

पेट्रोल-डीजल की कीमत छू रही है आसमान 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई कम करने की बात कहकर सत्ता में आई थी. लेकिन महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है. आज पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है, जिससे लोग परेशान हैं. वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा कि वो पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर चुप क्यों हैं? उनको इस पर बयान देना चाहिए.

किसान विरोधी है सरकार 

कृषि कानून का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है. किसानों की बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो ये कहीं न कहीं नाइंसाफी है. एपीएमसी कानून में संशोधन करना चाहिए. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के किसान कमजोर हो रहे हैं. एमएसपी रेट के आधे कीमत से भी कम में धान खरीद हो रही है. यह सरकार किसान विरोधी है. सरकार बताए कि एपीएमसी मंडी व्यवस्था और बाजार समिति खत्म की गई उसका क्या असर पड़ा?

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्र के पहले दिन भी बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा सदन में उठाया था. हालांकि, तेजस्वी के सवाल उठाने के बाद सीएम नीतीश ने कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके बाद सोशल साइंस की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गयी थी.

तेजस्वी यादव ने जमकर साधा निशाना

वहीं, सदन से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मुझे पता है सीएम नीतीश की अंतरात्मा बंगाल के खाड़ी में डूब मरी है. अब उनकी अन्तरात्मा जागने वाली नहीं है. अब वह राज्यपाल आवास जाकर इस्तीफा नहीं देंगे. नीतीश कुमार के आंखों के आंसू सूख चुके हैं, उनको अब किसी बात से फर्क नहीं पड़ता है.

तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि सीएम नीतीश को बिहार की चिंता नहीं है. उनको अपनी कुर्सी की चिंता है. लेकिन विपक्ष पूरी मजबूती के साथ बिहार समस्या और जनता की आवाज को विधानसभा में उठाने का काम करेगा. वहीं, हम उम्मीद करेंगे कि सरकार में अगर कुछ शर्म बाकी हो तो वो कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें -

Bihar Budget 2021 LIVE: तेजस्वी ने फिर उठाया BSEB के मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर लगेगा लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget