एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'कार्यकर्ता संवाद यात्रा' की शुरुआत करने तेजस्वी यादव पहुंचे समस्तीपुर, संगठन की मजबूती पर है फोकस

Tejashwi Yadav News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समस्तीपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं. इस दौरे में वे समस्याओं को समझेंगे, संगठन को मजबूत करेंगे.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार की देर रात समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए. तेजस्वी यादव अभी समस्तीपुर में हैं. आज (10 सितंबर) से बिहार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिलों के कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव बातचीत करेंगे. समस्याओं को समझेंगे. संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन होगा. बता दें कि तेजस्वी यादव की इस यात्रा में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. राष्ट्रीय स्तर पर जातीय गणना हो इसकी मांग की जाएगी. बिहार में बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए. इन मुद्दों को उठाया जाएगा. इसके साथ ही बिहार सरकार और केंद्र की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाना है. तेजस्वी यादव इसका निर्देश पार्टी नेताओं को देंगे.

पहले चरण में चार जिलों का है दौरा 

तेजस्वी यादव सरकार में रहने के दौरान अपने 17 महीने के कार्यकाल में किए गए कामों के बारे में जानकारी देंगे, ताकि कार्यकर्ता आरजेडी के कामों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचा सकें. तेजस्वी अपने इस कार्यक्रम के पहले चरण में चार जिलों का दौरा करेंगे. आरजेडी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. समस्तीपुर के टाउन हॉल में उनका आज कार्यक्रम है.

बता दें कि तेजस्वी यादव की यह यात्रा रैली, आम सभा नहीं है. पार्टी की तरह से कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है बैनर, पोस्टर लाउडस्पीकर नहीं लगाना है. भीड़ नहीं लगानी है. हरा गमछा की जगह टोपी, बैच को तरजीह देनी है जिन कार्यकर्ताओं को बुलाया जाए बस उनको ही आना है.

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाने साधते हुए बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि तेजस्वी तो राजनीतिक यात्रा पर जा ही नहीं रहे तेजस्वी तो लेजर ट्रिप पर जा रहे हैं. राजनीतिक यात्रा जनता के बीच होती है और अगर तेजस्वी बिहार की जनता के बीच जाएंगे तो जनता तो हिसाब मांगेगी जब 15 सालों में उनके माता-पिता ने बिहार को जंगल में तब्दील कर दिया था.

ये भी पढे़ं: पटना के बाद अब भागलपुर में BJP नेता पर जानलेवा हमला, पहले फेंका बम फिर चाकू से गोदा, हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget