एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में पहुंचे तेजस्वी, प्रशांत किशोर ने याद दिलाई 'DNA' वाली बात, पूछ दिया ये सवाल

Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हम लोगों की कुब्बत मजदूरी करने की है, तो हम लोगों से वोट मांगने क्यों आ रहे हो? तेलंगाना के वोट से ही देश के राजा बन जाओ.

Prashant Kishor News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत शुक्रवार (16 फरवरी) को सासाराम पहुंचे. इस यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी शामिल हुए. इस यात्रा को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने त्वरित टिप्पणी की है और सवाल उठाए हैं. शुक्रवार को पीके ने बयान जारी करते हुए तंज कसा.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘बिहार DNA’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने करारा प्रहार किया. खगड़िया में प्रशांत किशोर ने कहा, "बताइए राहुल गांधी बिहार में पदयात्रा करने आए हैं. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस का अभी जो मुख्यमंत्री बना है, एक महीने पहले जुम्मा-जुम्मा जिस आदमी को मुख्यमंत्री बने दो हफ्ते भी नहीं हुए और उस आदमी की इतनी कुब्बत है कि कहता है कि बिहारियों का डीएनए है मजदूरी करने का, उन्हीं की पार्टी के राहुल गांधी बिहार में आकर वोट मांगते हैं. अगर, हम लोगों की कुब्बत मजदूरी करने की है, तो हम लोगों से वोट मांगने क्यों आ रहे हो? तेलंगाना के वोट से ही देश के राजा बन जाओ."

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को लगता है कि बिहार पिछड़ा है, तो आप मुझे बताइए कि गुजरात में इन्वेस्टमेंट समिट के तहत लाखों-करोड़ों रुपये का इन्वेस्टमेंट होता है. दस वर्षों से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं. एक दिन बिहार भी आ जाते. लाख, करोड़ का नहीं एक, दो-चार हजार करोड़ की फैक्ट्री बिहार में भी लगवा देते. नरेंद्र मोदी किसी उद्योगपति को कह दें कि बिहार में चीनी मिल को चालू कर दो तो किस उद्योगपति की हिम्मत है कि बिहार में चीनी मिल चालू नहीं करेगा?

आके पीके ने यह भी कहा कि जिस गुजरात से 26 एमपी जीतकर गए, वहां हर 10वें दिन मोदी जी इन्वेस्टमेंट समिट करा रहे हैं, हर 15वें दिन वहां जाकर बैठक कर रहे हैं. एक लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन ला रहे हैं. आपके यहां कुशेश्वर स्थान से खगड़िया तक पैसेंजर ट्रेन 40 वर्षों से अधर में लटकी हुई है, किसी ने उसकी बात की? हमने 39 एमपी को जितवा कर भेजा है. जब आपको और हमको चिंता ही नहीं है, तो मोदी जी और राहुल जी हमारी चिंता क्यों करेंगे?

यह भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश कुमार को लालू यादव का खुला ऑफर! बोले- 'दरवाजा खुला रहता है, आएंगे तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget