एक्सप्लोरर

Bihar: CM नीतीश कुमार को लालू यादव का खुला ऑफर! बोले- 'दरवाजा खुला रहता है, आएंगे तो...'

Lalu Prasad Yadav Reaction: लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. हालांकि आरजेडी सुप्रीमो ने साफ कहा कि नीतीश कुमार को पाला बदलने की आदत है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद अब तक कई बार इस बात को दोहरा दिया है कि अब हमेशा के लिए वो एनडीए के साथ आ गए हैं. अब उधर (महागठबंधन) कभी नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार ने भले यह बात कह दी हो लेकिन उनके लिए आरजेडी में दरवाजा बंद नहीं हुआ है. अभी भी खुला है. खुद यह बात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कही है. शुक्रवार (16 फरवरी) को पत्रकारों से बातचीत में लालू ने सीएम नीतीश कुमार को एक तरह से खुला ऑफर दे दिया है.

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला रहता है. आएंगे तो देखेंगे. कल मिले थे. बधाई दे दी है. हालांकि लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को पाला बदलने की आदत है. हमलोगो नहीं सोचे थे कि नीतीश कुमार ऐसा करेंगे. वहीं आरजेडी सुप्रीमो ने किसान आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि हमलोग किसान आंदोलन के साथ हैं. किसानों को पूरा समर्थन है. रोजी और रोजगार खत्म हो गया है. लालू ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में काफी भीड़ है, हम लोग जीतेंगे.

'राहुल गांधी में कोई कमी नहीं'

इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर कि क्या राहुल गांधी पीएम बनेंगे? इस पर जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कोई कमी थोड़ी है. कोई कमी नहीं है. लालू यादव ने कहा कि हम लोग जीतेंगे.

नीतीश के अलग होने से आरजेडी को डबल झटका

बता दें कि नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने की वजह से आरजेडी को डबल झटका लगा है. एक तो सरकार से पार्टी अलग हो गई वहीं दूसरी ओर जिस खेला की बात तेजस्वी यादव ने की थी वह उल्टा हो गया. 12 फरवरी को हुए फ्लोर टेस्ट में आरजेडी के तीन विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट कर दिया. अब लालू यादव के इस ऑफर के बाद फिर से बयानबाजी होना तय है.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: आज से 3 दिन बिहार में रहेंगे असदुद्दीन ओवैसी, दौरे से पहले RJD ने कसा तंज, BJP तो एक कदम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget