एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- पूरे पृथ्वी पर नहीं मिलेगी इतनी 'बेशर्म' और 'निकम्मी' सरकार

तेजस्वी यादव ने पूछा, " क्या आपने नीतीश जी को किसी बैठक में मजबूती से बिहार का हक-हिस्सा मांगते देखा और सुना है. बाकी प्रदेशों के सीएम अपने प्रदेश की समस्याओं, संसाधनों की कमी, केंद्र द्वारा असहयोग इत्यादि को खुल कर व्यक्त करते हैं. लेकिन ये डरे सहमे और दुबके से रहते हैं."

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. रोजाना हजारों नए मरीज मिल रहे हैं. लोगों की संक्रमण के जद में आकर जान जा रही है. इधर, कोरोना से उत्पन्न स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. वो रोजाना सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था और कोरोना से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 

पृथ्वी पर कहीं नहीं इतनी बेशर्म सरकार

इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर फिर एक बार राज्य सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, " बिहार से एनडीए के 40 में से 39 लोकसभा सांसद, 9 राज्यसभा सांसद, 5 केंद्रीय मंत्री हैं. 16 वर्षों से एनडीए के सीएम नीतीश कुमार और दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, फिर भी बिहार वैक्सीन, ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता में सबसे नीचे है. इतनी बेशर्म, विफल, नाकारा और निकम्मी सरकार पृथ्वी ग्रह पर कहीं और नहीं मिलेगी."

 

तेजस्वी यादव ने पूछा, " क्या आपने नीतीश जी को किसी बैठक में मजबूती से बिहार का हक-हिस्सा मांगते देखा और सुना है. बाकी प्रदेशों के सीएम तार्किक, तथ्यात्मक और आक्रामक रूप से अपने प्रदेश की समस्याओं, संसाधनों की कमी, केंद्र द्वारा असहयोग इत्यादि को खुल कर व्यक्त करते हैं. लेकिन ये डरे सहमे और दुबके से रहते हैं."

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "चमकी बुखार, बाढ़-सुखाड़, श्रमिकों का पलायन, कोरोना इत्यादि में बिहार को कभी भी केंद्र का सकारात्मक सहयोग नहीं मिला. बिहारवासियों ने लोकसभा में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया. लेकिन केंद्र की पक्षपाती नीतियों, निर्णयों से ऐसा प्रतीत होता है मानों केंद्र बिहार को देश का अभिन्न अंग नहीं मानती. जनसंख्या और क्षेत्रफल के साथ-साथ गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और कोरोना संक्रमण दर इत्यादि में बिहार देश के अव्वल प्रदेशों में है, लेकिन बिहार को उस अनुपात में केंद्र सरकार से सहयोग नहीं मिलता. इसका दोषी मैं एनडीए के 48 सांसदों, बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानता हूं. "

 

राज्य में जारी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " बिहार वैक्सीनेशन में सबसे नीचे लेकिन वैक्सीन की बर्बादी करने में ऊपर है. आप इसी से समझ जाइये, बिहार सरकार और उसकी स्वास्थ्य व्यवस्था किन हाथों में है? नीतीश कुमार 16 वर्षों से सीएम हैं, जहां कोरोना महामारी तो छोड़िए साधारण चमकी बुखार से ही हजारों बच्चे मरते हैं. "

यह भी पढ़ें -

गयाः कहीं ‘आफत’ ना बन जाए पीने का यह पानी, ‘पहले हम तो पहले हम’ के चक्कर में भूल गए लॉकडाउन

बिहार: सख्ती से लॉकडाउन का कराया जाएगा पालन, मुख्यालय ने की अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget