एक्सप्लोरर

बिहार: सख्ती से लॉकडाउन का कराया जाएगा पालन, मुख्यालय ने की अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

एडीजी ने बताया कि पटना में नॉर्मल पुलिस बल के अलावा पांच अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है. उसी प्रकार से अन्य जिलों में भी अतिरिक्त बल को भेजा गया है. साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई है कि उनके ऑफिस कार्य में भी जो पुलिसकर्मी तैनात हैं, उनकी समीक्षा कर उतने ही कर्मी रखें, जितने की आवश्यकता हो.

पटना: बिहार में कोरोना के बेकाबू हो रहे हालात को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 10 दिनों का लॉकडाउन लगाया है. इस अवधि के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के साथ प्रशासन को सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है. वहीं, अब लॉकडाउन का और सख्ती से अनुपालन कराने के लिए राज्य में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी अनुसार पूरे राज्य में अतिरिक्त पांच कंपनी के फोर्स की तैनाती की गई है. अब राज्य की पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी. वहीं, कालाबाज़ारी पर नकेल कसने के लिए भी छापेमारी की जा रही है. इस बाबत आर्थिक अपराध इकाई की ओर से टीम का गठन किया गया है. टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. 

एडीजी पुलिस मुख्यालय ने कही ये बात

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 5 मई से 15 मई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है और इसके लिए विस्तृत रूप से दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं. राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिले के पुलिस अधीक्षक को कई निर्देश दिये गए हैं. अब निर्देशों का पालन कराने के लिए उन्हें अतिरिक्त बल भी प्रदान किया गया है. 

एडीजी ने बताया कि पटना में नॉर्मल पुलिस बल के अलावा पांच अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है. उसी प्रकार से अन्य जिलों में भी अतिरिक्त बल को भेजा गया है. साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई है कि उनके ऑफिस कार्य में भी जो पुलिस कर्मी तैनात हैं, उनकी समीक्षा कर उतने ही कर्मी रखें, जितने की आवश्यकता हो. बाकी को क्षेत्र में तैनात करें. 

एडीजी की मानें तो अतिरिक्त बल को भीड़-भाड़ वाले जगहों पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. वैसी जगहों पर लोग गाइडलाइंस का पालन करें, ये देखना उनका काम है. एडीजी ने कहा, "कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जितनी भी कार्रवाई करनी पड़ेगी, हम करेंगे. लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी."

यह भी पढ़ें -

Bihar Lockdown: घबराएं नहीं! सबको मिलेगा रोजगार; CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

सुशील मोदी का लालू पर तंज, कहा- बेल के नाम पर बीमारी का बहाना, अब करेंगे वर्चुअल मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान
बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget