एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार में होगा खेला! तेजस्वी क्यों करने लगे प्रधानमंत्री की तारीफ? कहा- मोदी के लिए कुछ भी असंभव नहीं

Patna Women's College: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना वीमेंस कॉलेज के वार्षिक समारोह में केंद्र सरकार से पटना विश्वविद्यालय को लेकर मांग की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहेंगे तो हर चीज संभव है.

पटना: पटना वीमेंस कॉलेज (Patna Women's College) में आयोजित वार्षिक समारोह में शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) को सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central University) का दर्जा देने की मोदी सरकार से मांग की. उन्होंने कहा कि एचआरडी मिनिस्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) चाहेंगे तो पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाएगा. नरेंद्र मोदी चाहेंगे तो हर चीज संभव है. पीएम मोदी चाहेंगे तो असंभव वाली कोई बात ही नहीं है.

नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से की थी मांग- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की थी. इस दौरान वहां मौजूद छात्राओं से पूछा कि पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाए आप चाहती है न? आगे उन्होंने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा एचआरडी मिनिस्ट्री ही तय कर सकती है. मुझे पूरी उम्मीद है कि पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा जरूर मिलेगा.

'बजट का 16 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च'

वहीं, मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में बिहार सरकार तो मदद कर रही रही है. कुलपति ने भी बताया कि सरकार ने तीन सौ करोड़ रुपये पटना विश्वविद्यालय में निर्माण के लिए दी है. इसके साथ बजट का 16 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर बिहार सरकार खर्च कर रही है. बिहार सरकार अपने बल पर तो कार्य कर ही रही है लेकिन केंद्र से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा पटना विश्वविद्यालय को मिल जाए तो और बेहतर होगा. बता दें कि काफी समय से पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा के लिए मांग हो रही है. इस साल पटना विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव में भी ये मुद्दा सबसे मुख्य रहा.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget