एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Father Murder: मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें

Mukesh Sahani Father Murder News: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता कांड को लेकर बिहार की सियासत गरमाई है. वहीं, इस मामले में पुलिस जांच क लेकर लगातार अपडेट दे रही है. जानिए अब तक क्या-क्या हुआ.

Mukesh Sahani Father Murder: बिहार की सियासत में मंगलवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया. मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद दरभंगा से लेकर पटना तक पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस शव को जब्त कर सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई. सीएम नीतीश खुद इस मामले में पुलिस आलाधिकारी को निर्देश दिए. साथ ही इस मुद्दे पर बिहार की सियासत भी गरमा गई. नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. वहीं, अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ है? सबकुछ 10 प्वाइंट में जानिए.

  • 1. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के 72 वर्षीय पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर रात हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह इनका शव दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया.
  • 2. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस छानबीन में जुट गई. सीएम नीतीश के निर्देश के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी. 
  • 3. सीसीटीवी के फुटेज की जांच के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ते की टीम भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की. लोगों से इस मामले में किसी प्रकार की सूचना देने के लिए दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं.
  • 4. घटना की जांच को लेकर एडीजी पुलिस मुख्यालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि कमरे के भीतर तीन गिलास भी पाया गया है, इनमें कुछ तरल पदार्थ पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. घर में तीन बाइक भी मिली हैं. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एक आलमारी मिली है. वहां से कुछ रुपये और कागजात भी बरामद किये गये हैं. इन सबकी जांच की जा रही है.
  • 5. एसआईटी प्रमुख दरभंगा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने बताया कि चोरी का विरोध करने पर हत्या हुई या राजनीतिक कारणों से हत्या हुई? इसकी पुष्टि हम लोग अभी नहीं कर सकते हैं. हो सकता है हत्या का कारण कोई तीसरा एंगल हो. सभी एंगल से जांच की जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे. एक बार जांच हो जाए. हत्याकांड के कई सबूत मिले हैं. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. 
  • 6. वहीं, पिता की हत्या की खबर सुनकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुंबई से पटना और फिर दरभंगा पहुंचे. पिता का शव देखकर सहनी भावुक हो गए. मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है. 
  • 7. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी से बात की और इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.
  • 8. विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुकेश सहनी के पिताजी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'प्रदेश में आतंक का राज स्थापित हो चुका है. निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन की सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहें, जहां चाहें, जैसे चाहें, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते है.'
  • वहीं, इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित प्रदेश के करीब सभी नेताओं ने मुकेश सहनी को फोन कर सांत्वना व्यक्त की.
  • 9. इस हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब लोगों को पता चला कि यह वारदात हुई है. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई. प्रशासन की तरफ से अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में लग गए. ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश सहनी के पिता का स्वभाव बहुत अच्छा था. उनकी किसी से कोई लड़ाई भी नहीं थी. ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में इस तरह की घटना आज तक कभी नहीं घटी.
  • 10. दरभंगा जिले के सुपौल बिरौल बाजार में मंगलवार की रात में जीतन सहनी का दाह संस्कार हुआ. बड़े बेटे मुकेश सहनी ने मुखाग्नि दी. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, मदन सहनी सहित कई दलों के विधायक और नेता मौजूद रहे. इससे पहले गांव के लोगों ने जीतन सहनी को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी.

ये भी पढे़ं: जीतन सहनी हत्याकांड: लाल बक्से में बंद है खूनी खेल का 'राज'? जानिए DIG बाबू राम ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget