एक्सप्लोरर

जीतन सहनी हत्याकांड: लाल बक्से में बंद है खूनी खेल का 'राज'? जानिए DIG बाबू राम ने क्या कहा

Mukesh Sahani Father Killed: जीतन सहनी पहले मछली का कारोबार करते थे. हालांकि अब छोड़ चुके थे. बेटे मुकेश सहनी का आलिशान मकान ठीक पिता के मकान के सामने है, लेकिन वो अपने पुराने मकान में रहते थे.

Mukesh Sahani Father Murder: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के मुताबिक जीतन सहनी के हाथ और पेट में गहरे जख्म के निशान हैं. इसके अलावा कुछ अन्य चीजें भी घटनास्थल से बरामद हुई हैं. ऐसे में जांच की जा रही है कि इसमें कहीं हत्या के राज तो नहीं छुपे हैं.

तालाब से लाल बक्सा... टेबल पर तीन ग्लास

डीआईजी दरभंगा बाबू राम ने बताया है कि एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में अहम साक्ष्य मिले हैं. उन्होंने बताया कि जीतन सहनी के घर के पीछे तालाब में एक लाल रंग का बक्सा फेंका हुआ मिला है. इसमें कुछ कागजात हैं. इसकी जांच की जा रही है. इसके अलावा जहां पर शव पड़ा था उस कमरे के अंदर टेबल पर तीन खाली ग्लास भी मिले हैं. इससे कई सुराग मिल सकते हैं. ऐसा लगता है कि बक्से में रखे कागजात को लेकर ही हत्या को अंजाम दिया गया है, क्योंकि सहनी के पिता सूद पर पैसे देने का काम करते थे.

पहले मछली का कारोबार करते थे जीतन सहनी

जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी पहले मछली का कारोबार करते थे. हालांकि अब वो ये काम छोड़ चुके थे. मुकेश सहनी के पिता अपने मकान में अकेले ही रहते थे. मकान भी ऐसा है कि कोई कहीं से भी घुस सकता है. हालांकि बेटे मुकेश सहनी का आलिशान मकान ठीक पिता के मकान के सामने है, लेकिन वो अपने पुराने मकान में ही रहना पसंद करते थे. जिस समय ये हत्या हुई घर पर उनके साथ कोई मौजूद नहीं था. अकेलेपन का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को आसानी से अंजाम दे दिया. 

डीआईजी बाबू राम ने कहा- हम हत्या के सुराग के बिल्कुल पास

उधर इस घटना के बाद मुकेश सहनी को गहरा सदमा लगा है. सहनी ने कहा है कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं. उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. हालांकि उन्होंने सीएम नीतीश से घटना की उचित जांच की अपील की है. दरभंगा डीआईजी बाबू राम का दावा है कि हम हत्या के सुराग के बिल्कुल पास हैं. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. शव को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि रंजिश कोई गहरी थी. इसी वजह से इस तरीके से निर्मम हत्या की गई है. 

ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani Father Killed: 'मुकेश सहनी की तो नहीं होने वाली थी हत्या?', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget