एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने ढाई घंटे तक की पार्टी नेताओं संग बैठक, बिहार चुनाव को लेकर क्या कुछ बनी रणनीति?

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने नेताओं से कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारी में लग जाएं. बैठक में फैसला लिया गया है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है उनका नाम जुड़वाना है. फर्जी नाम हटवाना है. 

एक तरफ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बुधवार (03 सितंबर, 2025) को बैठक की तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी पटना में एक्टिव दिखे. बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों, जिलाध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर मीटिंग की. तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में तमाम नेता शामिल हुए. करीब ढाई घंटे तक यह बैठक चली है.

बताया जाता है कि इस ढाई घंटे की बैठक में चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई है. तेजस्वी यादव ने नेताओं से कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारी में लग जाएं. चुनाव को देखते हुए आरजेडी जिलों में जल्द बड़े कार्यक्रम शुरू करेगी. बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है उनका नाम जुड़वाना है और जो फर्जी लोग हैं उनका नाम हटवाना है. 

सीटिंग विधायकों से जाना क्षेत्र का हाल

दूसरी ओर जो घोषणाएं तेजस्वी की ओर से की गई हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही बूथ सशक्तीकरण पर वार्ता हुई. तय किया गया कि नीतीश सरकार के वादाखिलाफी की बातों को जनता के बीच रखना है. सीटिंग विधायकों से तेजस्वी यादव ने जाना कि उनके इलाके में जनता का फीडबैक कैसा है. वोटर अधिकार यात्रा को लेकर इलाकों में फीडबैक कैसा आ रहा है इसको लेकर भी बातचीत हुई है.

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. वोटर अधिकार यात्रा के समापन के बाद अब आरजेडी अपनी पार्टी के नेताओं से बातचीत कर आगे की तैयारी कर रही है. बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में हर दल की ओर से बैठकों का दौर जारी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, इस सीट का जातीय समीकरण क्या है? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget