एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, जानिए क्या कहा

Tejashwi Yadav News: शिबू सोरेन के निधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके योगदान को हम लोग भूल नहीं सकते हैं. शिबू सोरेन के नहीं रहने से देश को बहुत बड़ी क्षति होगी.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज (05 अगस्त, 2025) अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी झारखंड के लिए पटना से रवाना हुए. पटना से निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस घटना को लेकर दुख जताया.

तेजस्वी यादव ने कहा, "कल हम लोगों को दुखद जानकारी मिली. अभी रांची के लिए निकल रहे हैं. शिबू सोरेन के योगदान को हम लोग भूल नहीं सकते हैं जो गरीबों के लिए, दलितों के लिए खास तौर पर आदिवासी समाज के लिए जो उन्होंने लड़ाई लड़ी है."  

'शिबू सोरेन के नहीं रहने से देश को बहुत बड़ी क्षति'

उन्होंने कहा, "हमारे पिता के सहयोगी रहे. लगातार झारखंड में भी हम लोगों का गठबंधन रहा. मुझे लगता है कि शिबू सोरेन के नहीं रहने से देश को बहुत बड़ी क्षति होगी. उनके परिवार के प्रति हम लोगों की संवेदना है. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. यह रामगढ़ जिले में होगा इसलिए हम वहां जा रहे हैं."

रांची स्थित आवास पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार से पहले लोगों ने रांची स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा. इसको लेकर तमाम बड़े नेताओं का भी जुटान हो रहा है. घर के लोग शोक में डूबे हैं.

बता दें कि शिबू सोरेन का बीते सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था. वे गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. 81 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. सोमवार की रात उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंचा. पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके आवास ले जाया गया. आज अंतिम संस्कार में काफी लोग शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया दुख, चिराग पासवान, तेजस्वी, पप्पू यादव ने क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget