एक्सप्लोरर

RJD के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ पार, बनाए गए लक्ष्य से ज्यादा सदस्य, संगठन चुनाव पर भी अपडेट

RJD Membership Campaign: राजद ने करीब 7 लाख अधिक नए सदस्य बनाए हैं. लिस्ट जारी होने के साथ संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

Bihar Politics: राजद ने सदस्यता अभियान के आंकड़े शुक्रवार (16 मई, 2025) को जारी कर दिए. पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे ने सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित की. इस मौके पर राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान मौजूद रहे.

सूची के मुताबिक 1 करोड़ के लक्ष्य से लगभग 7 लाख सदस्य अधिक बनाए गए हैं. इसके साथ ही संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शनिवार (17 मई, 2025) को जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में सदस्यों की प्रमाणिक सूची सौंपी जाएगी. राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि  बिहार के सभी 534 प्रखंडों, 3320 वार्डों और 8463 पंचायतों में चुनाव पदाधिकारी मनोनीत कर दिये गए हैं.

राजद में संगठन चुनाव की आ गई तारीख

29 मई तक पंचायत स्तर और 2 जून तक प्रखंड स्तर का चुनाव होगा. 5 जून से 11 जून तक जिला इकाई और राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा. सभी राज्यों में 13 जून को राज्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी होगी. 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाएंगे. 24 जून को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी. 31 मई से 02 जून तक प्रखंड इकाई और प्रखंडों से जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा.

लक्ष्य से 7 लाख अधिक बनाए गए सदस्य

पार्टी के स्थापना दिवस पर 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा. गौरतलब है कि राजद के नए सदस्यों में लगभग सात लाख से ज्यादा पहली बार वोटर बनने वाले हैं. राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि 19 सितम्बर 2024 को सदस्यता अभियान की शुरुआत दिल्ली में लालू प्रसाद और पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी. पार्टी की तरफ से 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. 2025 - 2028 के लिए राजद सदस्यों की सूची में सभी वर्गों को शामिल किया गया है. 

ये भी पढ़ें- यूट्यूब से पैसा कमाने की चाहत में 6 युवक पहुंच गए जेल, नकली वर्दी और प्लास्टिक के हथियार जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
Bihar News: पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
Bihar News: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
बिहार: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
Nalanda News: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार
नालंदा: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget