एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने अबतक नहीं ली कोरोना वैक्सीन, JDU नेता बोले- क्या पूरा परिवार टीकाकरण के खिलाफ?

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा, " तेजस्वी यादव टीका पर राजनीति तो खूब कर रहे, मगर खुद क्यूं टीका नहीं ले रहे? तेजस्वी जी टीका पर अपनी राजनीति साफ कीजिए!"

पटना: पहले कोरोना और अब कोरोना की वैक्सीन को लेकर राजनीति जारी है. एक ओर जहां सरकार बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाकर लोगों को कोरोना से बचाने में लगी हुई हैं. हालांकि, इस दौरान हो रही गलतियों को मुद्दा बनाकर विपक्ष के नेता वैक्सीनेशन से बच रहे हैं. बिहार में अब तक मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाई है. तेजस्वी समेत पूरे लालू परिवार फिलहाल वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं है.

तेजस्वी यादव ने रखी ये शर्त 

बीते दिनों तेजस्वी ने वैक्सीन कब लेंगे? के सवाल पर कहा था कि वो तब तक वैक्सीन नहीं लेंगे जबतक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता. तेजस्वी के इस बयान के बाद सत्ताधारी दल के नेता हमलावर हैं. अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाने को लेकर वो उन्हें घेर रहे हैं. इसी क्रम में पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोला है. 

 

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " तेजस्वी यादव टीका पर राजनीति तो खूब कर रहे, मगर खुद क्यूं टीका नहीं ले रहे? तेजस्वी जी टीका पर अपनी राजनीति साफ कीजिए! पहले भी आपके बड़े भैया ने टीका पर जो टिप्पणी की थी वो सबको याद है. क्या ये सच नहीं कि आप और आपका परिवार टीकाकरण के खिलाफ है?" 

सुशील मेदी ने भी साधा था निशाना

नीरज कुमार से पहले राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तेजस्वी के अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लेने पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, " कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब लोग तेजी से संक्रमित हो रहे थे और सरकार युद्धस्तर पर जांच, टीकाकरण और लॉकडाउन का पालन करा कर जीवन बचाने में लगी थी, तब आरजेडी के राजकुमार बिहार से बाहर रह कर सोशल मीडिया पर केवल अनर्गल आरोप लगा रहे थे या अपने सरकारी आवास में अस्पताल खोलने का नाटक कर रहे थे. वे जब स्वयं वैक्सीन लेने को अब भी तैयार नहीं हैं, तब टीकाकरण पर उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं. लालू परिवार गरीबों को टीका लेने से रोकने के दुष्प्रचार की बड़ी साजिश का हिस्सा है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सरकार के काम से ‘खुश’ हैं लालू यादव!, बिहार में डबल इंजन को दी ‘हार्दिक बधाई’

बिहारः छपरा में हुई शादी में दिखा ‘रामायण’ का सीन, वरमाला के बाद दूल्हे ने हाथ जोड़ा फिर तोड़ा धनुष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget