एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का दावा- बिहार में गिरेगी NDA सरकार, महागठबंधन मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार

आरजेडी के नीतीश कुमार को ऑफर देने वाले सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ऑफर कोई नहीं दे सकता है. हमने कई बार कहा है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार के खिलाफ हैं.

पटना: नए साल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा कि था कि बिहार में एनडीए की सरकार गिरेगी. मध्यावधि चुनाव के लिए महागठबंधन पहले से ही तैयार है. तेजस्वी यादव ने कहा कि 16 साल से जेडीयू और बीजेपी की सरकार है वह बिहार के लिए अभिशाप है. बिहार सबसे नौजवान प्रदेश है और इस एनडीए की सरकार ने बिहार के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है. हमलोग बार बार कहते रहे हैं कि यह जनादेश की चोरी करके सत्ता में आये हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 16 साल से नीतीश कुमार की सरकार चल रही है. यह बिहार के लिए पूरी तरह से अभिशाप बन कर रह गयी है. छात्र, किसान, मजदूर, जिविका दीदी, सरकारी कर्मचारी सभी लोग नीतीश सरकार से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पूरे गांव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं. यह सरकार सत्ता की लोभी है और सत्ता के लोभ में बिहार को बर्बाद कर दिया है.

बिहार के लोग नीतीश कुमार के खिलाफ- तेजस्वी

आरजेडी के नीतीश कुमार को ऑफर देने वाले सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ऑफर कोई नहीं दे सकता है. राष्ट्राय अध्यक्ष से पहले ही हम मिलकर आये थे. हमने कई बार कहा है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार के खिलाफ हैं. कोई दरवाजा खोलने और बंद करने की बात नहीं है. यह सवाल ही गलत है. कोई आपसी तालमेल की बात नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू चौथी नंबर की पार्टी है. इन्हें चुनाव आयोग ने तीसरी नंबर की पार्टी बनाया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी पर हमला किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे उन्होंने एक कोरोना की वैक्सीन तैयार की हो. तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय के बयान के ऊपर तंज कसते हुए कहा है कि नित्यानंद राय ने वैक्सीन का निर्माण नहीं किया है. बल्कि यह डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बनाई है.

यह भी पढ़ें-

मांझी के 'हनीमून' वाले बयान पर तेज प्रताप बोले- बुढ़ापे का ख्याल रखें, जल्द ही खोलेंगे पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget