एक्सप्लोरर

मांझी के 'हनीमून' वाले बयान पर तेज प्रताप बोले- बुढ़ापे का ख्याल रखें, जल्द ही खोलेंगे पोल

मांझी के 'हनीमून' वाले बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जीतनराम मांझी अपने आवास के अंदर क्या-क्या करते हैं, हमको सब पता है.

पटना: बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए मंथन जारी है. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच दो अहम बैठक हुई. इसे लेकर एनडीए पर हमला करते हुए आरजेडी नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी और जदयू के लोग कितना भी मिल लें और आपसी बातचीत कर लें, लेकिन एनडीए की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. दोनो में अंदर अंदर लड़ाई चल रही है. दोनों में बहुत जल्द इनमें टूट होगी और हमारी सरकार बनेगी.

वहीं तेज प्रताप यादव ने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी पर जोरदार हमला बोला है. मांझी के 'हनीमून' वाले बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जीतनराम मांझी अपने आवास के अंदर क्या-क्या करते हैं, हमको सब पता है. जल्द ही उनकी पोल खोलेंगे. जीतन राम मांझी को बुढ़ापे का तो ख्याल रखना चाहिए. उनका बेटा महिला पुलिस के साथ पकड़ा गया. यह उन्हें नहीं दिखता है. अगर कोई कहीं बाहर गया है तो बोलते हैं कि हनीमून मनाने जाता है.

बिहार में सरकार पूरी तरह से खत्म हो गई- तेज प्रताप

कोरोना वैक्सीन को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना वैक्सीन लगवाएं, तक हमलोग वैक्सीन लगवाएंगे. वहीं लालू यादव की जमानत को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम लोगों को भगवान और न्यायालय पर पूरा भरोसा है. एक न एक दिन न्याय जरूर मिलेगा.

सीएम नीतीश के सचिवालय में हो रही बैठक पर तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह से खत्म हो गई है. अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. बैठक करने से कुछ नहीं होने वाला है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब तो तेजस्वी यादव ही बिहार के लिए भला कर सकते हैं. नीतीश कुमार के बैठक से कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है. बिहार में एनडीए की सरकार 10 दिन से ज्यादा नहीं चलने वाली है. नीतीश कुमार कितना भी बैठक कर लें कुछ नहीं होने वाला है. नए साल में तेजस्वी यादव और मैं मिलकर बिहार को ऊचाइयों पर ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप के 'वैक्सीन नहीं लगवाएंगे' वाले बयान पर मंगल पांडेय का पलटवार, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
LIVE: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget