एक्सप्लोरर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने एनडीए पर बोला हमला, कई मुद्दों पर की नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश

आज के कॉन्फ्रेंस में ना सिर्फ तेजस्वी यादव ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा बल्कि नीतीश कुमार के कथित घोटालों की लिस्ट भी गिनाई.

पटना: तेजस्वी यादव ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के एनडीए पर सीधा हमला बोला. आज के कॉन्फ्रेंस में ना सिर्फ उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा बल्कि नीतीश कुमार के कथित घोटालों की लिस्ट भी गिनाई. आज के कॉन्फ्रेंस ने उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित करते हुए सवाल किया कि बिहार विकास के मामले में फिसड्डी क्यों है?

तेजस्वी यादव ने कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी आपने ठीक ही कहा है, मेरे बारे में हवा बनाई जा रही है. मैं तो एक अदना सा ठेठ बिहारी हूं जो युवा बिहारियों के रोजगार की बात उठा रहा हूं! किसान मजदूरों के सम्मान की बात कर रहा हूं.''

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा, ''अगर मैं युवाओं के सपनों, आकांक्षाओं उम्मीदों और अपेक्षाओं से कदमताल कर रहा हूं तो इसमें मेरी क्या गलती है? अगर 70 वर्षीय नीतीश जी और मोदी जी युवाओं की भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं तो इसमें गलती किसकी है?''

तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है नीतीश कुमार जी और इन युवाओं में 2 पीढ़ी का अंतर है. कई विषयों में मेरी राय भी उनके पिताजी से अलग हो सकती है लेकिन उनके लिए बिहार की राय सर्वोपरि है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ''इस दौर में भी नीतीश जी बिहार के युवाओं को ब्लैक एंड व्हाइट दिखाना चाहते हैं और हम इन युवाओं को 5G, 54 इंची HD स्क्रीन और (AI) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में ले जाना चाहते हैं.''

पीएम मोदी को लेकर अपनी जुबान तेज करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार पिछले 15 वर्षों से बिहार में सत्ता में है आज जब आप फैक्ट्री, नौकरी, उद्योग, मिल और कारखानों की बात कर रहे हैं तो कृपया नीतीश जी से पूछ कर बताएं इस विषय में नींद खुलने में 15 वर्ष क्यों लगे? आपने 2015 में नीतीश जी के 35 घोटालों की लिस्ट बताई थी अब उसमें 25 और जुड़ गए हैं! बिहारवासी आपसे इन 60 घोटालों पर भी सुनना चाहते थे. आप तो नीति आयोग के अध्यक्ष हैं फिर सारे मानकों पर बिहार के फिसड्डी होने का क्या कारण है?''

सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ''आयुष्मान भारत योजना में पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार को एक भी रुपए का आवंटन क्यों नहीं हुआ ? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा से अब तक वंचित क्यों रखा गया है? देश के संसाधनों पर बिहारवासियों का भी हक है! BJP कहती है 19 लाख रोजगार सृजन के अवसर पैदा करेंगे बीजेपी यह बताएं उनकी 15 वर्ष की सरकार ने अब तक यह क्यों नहीं किया?''

बीजेपी शासित राज्यों की शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ''BJP किसी एक भाजपा शासित राज्य का नाम बता दे जहां इन्होंने विगत 5 वर्षों में 5 लाख भी नौकरी दी है? केंद्र की बीजेपी सरकार ने विगत 6 वर्षों में क्या 5 लाख युवाओं को नौकरी दी? क्या प्रधानमंत्री जी जानते हैं यूपीए सरकार ने विकास कार्यों के लिए बिहार की एनडीए सरकार को 1 लाख 44 हज़ार करोड़ की वित्तीय सहायता दी. करोडो लोगों को नौकरियां मिली, बिहार को रेलवे के 3 बड़े कारखाने मिले, मनरेगा मिला, ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ. विकास कार्यों में केन्द्रांश का उस वक़्त 90 फीसदी हिस्सा होता था?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget