एक्सप्लोरर

Bihar News: तेजस्वी यादव ने बोला BJP पर हमला तो जीतन राम मांझी ने किया पलटवार, डिप्टी CM के बयान पर कही ये बात

Bihar Politics: पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने दुर्गा पूजा की बधाई दी. कहा कि भारत की जनता सब समझ चुकी है कि एनडीए गठबंधन के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

गयाबिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार (23 अक्टूबर) को पटना एयरपोर्ट पर कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, एमपी, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार होगी. बीजेपी घबराई हुई है. इस पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गया में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पलटवार किया. कहा कि पहलवानों में अक्सर अखाड़ा में होता है कि अबकी बार आओ पटक देंगे तो वही बात इनकी है. चले थे चौबे बनने कि भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, सभी दल एक होकर बीजेपी का सामना करेंगे, लेकिन आज स्थिति क्या है? ताश के पत्ते की तरह सब बिखर गए हैं. 

जीतन राम मांझी ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं का मन बहलाने के लिए, खुश करने के लिए, मनोबल बढ़ाने के लिए तेजस्वी यादव ऐसा कह रहे हैं. इन सब पांच राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी क्योंकि नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है. भारत की जनता सब समझ चुकी है कि एनडीए गठबंधन के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

नारी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत: मांझी

जीतन राम मांझी ने बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी. कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन की परंपरा है. भारतीय संस्कृति में, सनातन धर्म में महिलाओं के प्रति नारी शक्ति का सम्मान है. यही कारण है कि माता का नाम पहले उसके बाद पिता का नाम लेते हैं, लेकिन बीच में ऐसी बात आ गई कि कवि मैथिलीशरण गुप्त को कहना पड़ा था कि "लाख जीवन हाय अबला तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में है पानी". महिलाएं अबला बना दी गईं लेकिन वह सबला हैं इसलिए मैंने कहा कि अमीर और गरीब सबकी शिक्षा एक समान हो. आज सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती है. अगर नारी को ठीक करना है तो नारी की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है.

मांझी ने कहा कि जब हम सीएम बने थे तो कहा था कि सभी जाति धर्म के लोगों के लिए पहली कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा फ्री की जानी चाहिए. आज दुर्भाग्य है कि वह सिस्टम लागू नहीं हुआ. पैसे वाले तो पैसे से डिग्री ले लेते हैं, इसलिए कहा कि कन्या के पूजन से नहीं, बल्कि इसके लिए सरकार को आगे बढ़ना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी बोले- सभी 5 राज्यों में BJP की हार होगी, जानें CM नीतीश और भाजपा की दोस्ती पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget