एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की 'कलम राजनीति' NDA पर पड़ेगी भारी? कटिहार में 'नौकरी' पर खूब बोले नेता प्रतिपक्ष

Tejashwi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नौकरी के मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं. वहीं, कटिहार में उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को आड़े हाथों लिया.

Tejashwi Yadav: कटिहार के बरारी जागेश्वर उच्च विद्यालय मैदान परिसर में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कटिहार लोकसभा के प्रत्याशी तारीख अनवर के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान तेजस्वी यादव जमकर केंद्र पर बरसे. उन्होंने कहा कि लोग तलवार बांटते हैं, मैं कलम बांटता हूं. मैं केवल उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते सभी खाली पड़े पदों पर भारी मात्रा में युवाओं, युवतियों महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया. वहीं, खासकर शिक्षकों की नौकरी के रिक्त पड़े पदों पर युवा-युवतियों को रोजगार देने का काम किया. 

वहीं, दूसरी ओर देश विरोधी ताकते तलवार बांटने का कार्य कर रही है. मैं कलम बांटने का कार्य कर रहा हूं. तलवार बांटने वाले कोर्ट कचहरी में फंसकर घर को बर्बाद कर देते हैं. वहीं, कलम बांटने वाले का भविष्य उज्जवल होता है. कलम से ही घर की गृहस्थी संवरती है.

मुकेश सहनी ने केंद्र पर साधा निशाना

इस दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विषय पर देश के प्रधानमंत्री चुप रहते हैं. चावल बांटने से देश का विकास नहीं होता. यह योजना कांग्रेस की है. चावल आज से नहीं बंट रहा है. विगत कई वर्षों से यह योजना चलाई जा रही है. चावल बांटने से देश का विकास कतई संभव नहीं होता है. देश का विकास तभी संभव होगा जब तक महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विषय के निदान के लिए कोई ठोस पहल केंद्र सरकार नहीं चलाए. इस विषय पर पीएम मोदी बोलने से भी परहेज करते हैं. 

कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का किया जोरदार स्वागत 

वहीं, इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तारीख अनवर ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है एक सभी को लेकर साथ चलने का काम कर रही है और दूसरी कोई मुट्ठी भर लोगों विचारधारा को लेकर चल रही है. बता दें कि तपती धूप के कारण मैदान परिसर के कुछ भाग खाली दिखे. वहीं, दोपहर के 2:40 बजे जैसे ही तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर मैदान परिसर पहुंचा. इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे से कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: 'मंत्री नहीं बनाए...', जेडीयू से RJD में क्यों गईं बीमा भारती? पूर्णिया में बहुत कुछ कह गए CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget