एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए CM नीतीश पर कसा तंज, 'रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ मैं...'

Bihar News: तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) ने कहा कि कई रुकावटों के बावजूद हमने केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दीं. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी कई ऐतिहासिक काम किए.

Bihar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के तौर तरीके पर सवाल उठाया है. तेजस्वी यादव ने खुद के डिप्टी सीएम रहने के दौरान के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने अप्रचलित तौर तरीके से चलने वाला और असामयिक निर्णय लेने वाले व्यक्ति के साथ काम किया है.

आरजेडी नेता ने डिप्टी सीएम रहने के दौरान युवाओं को लाखों नौकरियां देने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कई रुकावटों के बावजूद वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के दम पर केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दीं.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''गठबंधन धर्म की सीमितता और बाध्यताओं के बीच, पुराने ख्यालात, अप्रचलित तौर-तरीके, असामयिक निर्णय, कालग्रस्त कार्यशैली और रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ मैं अपनी क्षमता का बस 𝟏𝟎 फीसदी ही कार्य कर पा रहा था.''

आरजेडी नेता ने और क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, ''इन सब सीमाओं और रुकावटों के बावजूद भी हमने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 17 महीनों में ही लाखों नौकरियां दीं. पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन और ऐतिहासिक कार्य किए. आम जनमानस ने 17 साल बनाम 17 महीनों के इस सकारात्मक अंतर को नजदीक से अनुभव कर स्वागत किया.''

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में बिहार में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने और नई सरकार के गठन के बाद सियासी दांव पेंच के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार के कई जिलों में जनविश्वास यात्रा निकाली थी. पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता एकजुट हुए थे.

ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा विभाग की तैयारी देखिए, आज से 11वीं की परीक्षा और कबाड़ में फेंके मिले प्रश्न पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget