एक्सप्लोरर

तेज प्रताप की 'हरकत' से तेजस्वी नाराज! कहा- नाराजगी होती है, मगर अनुशासन में रहना जरूरी

तेजस्वी यादव ने कहा, " पार्टी में शामिल लोगों को माता-पिता (लालू यादव-राबड़ी देवी) ने एक बात जरूर सिखाई है कि बड़ों की इज्जत करो, सम्मान करो. थोड़ा अनुशासन में भी रहो. नाराजगी होते रहती है."

पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को राबड़ी आवास के बाहर जिस तरह का बयान दिया उससे तेजस्वी यादव नाराज हैं. उनकी नाराजगी उनके बयान से साफ झलक रही है. सोनिया गांधी द्वारा आहूत ऑल ऑपोजिशन पार्टी मीटिंग खत्म होने के बाद राबड़ी आवास से बाहर निकले तेजस्वी से मीडिया ने जब तेज प्रताप के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बड़े भाई हैं, बोलते हैं. लेकिन थोड़ा अनुशासन जरूरी है. 

माता-पिता ने अनुशासन में रहना सिखाया

तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, " तेज प्रताप यादव आए थे, मुलाकात हुई थी. सभी को पता है कि 4:30 बजे शाम में मुझे सोनिया गांधी द्वारा आहूत मीटिंग में शामिल होना था. अब मीटिंग बुलाई जाएगी तो शामिल तो होना ही पड़ेगा ना. जो बातें तेज प्रताप ने कह दी वो ठीक है. बड़े भाई हैं हमारे. लेकिन पार्टी में शामिल लोगों को माता-पिता (लालू यादव-राबड़ी देवी) ने एक बात जरूर सिखाई है, हमारे संस्कार में ये दिया गया है कि बड़ों की इज्जत करो, सम्मान करो. थोड़ा अनुशासन में भी रहो. नाराजगी होते रहती है."

वहीं, दिल्ली जानें के संबंध में उन्होंने कहा, " सभी को पता है कि 22 तारीख को रक्षाबंधन है और मेरी छह छह बहनें दिल्ली एनसीआर में हैं. वहीं, 23 को जातीय जनगणना पर बात करने के लिए सभी दल के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से मिलना है. तो जाहिर है कि मैं दिल्ली जाऊंगा."  इतना कहते हुए तेजस्वी कार में बैठ कर निकल गए. 

तेज प्रताप ने संजय यादव पर लगाए आरोप

दरअसल, शुक्रवार को तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. मिलने का मकसद बीते दिनों हुए घटनाओं के संबंध में बातचीत करना था. लेकिन आवास के अंदर जाने के थोड़ी ही देर बाद वो तमतमाए बाहर निकले और पत्रकारों से कहा कि संजय यादव जो तेजस्वी के करीबी मानें जाते हैं ने उन्हें तेजस्वी से मिलकर बातचीत नहीं करने दी. 

तेज प्रताप ने कहा, " जब हम तेजस्वी यादव से मिल रहे थे, उसी दौरान संजय यादव ने हमें मिलने से रोका और बीच में आकर इंटरप्ट किया. वे आए और तेजस्वी यादव को लेकर कमरे में चले गए." उन्होंने कहा, " वो हम दोनों भाइयों को मिलने से रोकने वाला कौन होता है?" इतना कहकर तेज प्रताप यादव अपनी गाड़ी में बैठे और राबड़ी आवास से अपने आवास के लिए निकल गए.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: तेज ने रघुवंश को ‘एक लोटा पानी’ कहा, जगदानंद को ‘हिटलर’, अब कुछ बोला तो कार्रवाई, पढ़ें Inside Story

Bihar Politics: लालू यादव के बाद अब तेजस्वी को जेल भेजने की तैयारी? जानें दानिश रिजवान ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget