एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ज्यादा दिन नहीं है...', RJD के 4 विधायकों की जाएगी सदस्यता, पार्टी नेता ने सब कुछ बताया

Bihar Political Crisis: एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दिन आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदला था. मंगलवार को एक और विधायक ने पार्टी का साथ छोड़ा. इस तरह आरजेड से चार विधायक अलग हो गए हैं.

पटना: बिहार में सियासी खेल के बीच फ्लोर टेस्ट के दिन तीन और बीते मंगलवार (27 फरवरी) को एक विधायक संगीता देवी ने पाला बदल लिया. इस तरह आरजेडी से विधायकों के पाला बदलने की संख्या चार हो गई है. सबसे बड़ी बात है कि पहले जो तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव नो आरजेडी को छोड़ा था तो उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए पार्टी ने अभी तक विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस नहीं दिया है, लेकिन अब चौथे विधायक के जाने पर पार्टी एक्शन लेने के मूड में दिख रही है. इस पर पार्टी के विधायक और मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने साफ कर दिया है.

मंगलवार को अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक-दो दिन के अंदर सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी. यह भी कहा कि बिहार विधानसभा में भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. दल-बदल के लिए कानून बना है. किसी को दल बदलना है तो दो तिहाई जब तक सदस्य नहीं होंगे आप नहीं जा सकते हैं. तमाम सदस्यों पर व्हिप लागू है.

बीजेपी पर पैसे देकर विधायकों को अपने पाले में करने का आरोप

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वालों की सदस्यता जाती है. वो तय है. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा हो या विधान परिषद यह प्रावधान है. इन लोगों ने खुलेआम व्हिप का उल्लंघन किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पैसा दिया गया होगा. भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति रही है. मोटा पैसा देते हैं. करोड़ रुपया देते हैं. उस प्रलोभन में आकर ये उनके साथ चले गए. उन्होंने कहा कि इस पर हम कार्रवाई के लिए शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे. लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव से बात कर आगे की प्रक्रिया करेंगे. जो भी चार सदस्य हमारी पार्टी से गए हैं उनकी सदस्यता जानी तय है.

उन्होंने कहा इन चारों की सदस्यता अति शीघ्र समाप्त होगी हमारे शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक आदेश नहीं किया था. शीर्ष नेतृत्व से बात होगी और एक से दो दिन के अंदर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उनकी सदस्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू होगी .

आगे पार्टी विधायक ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से तेजस्वी यादव के प्रति लोगों का अपार समर्थन बढ़ता जा रहा है और लाखों की भीड़ जुट रही है इससे बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व परेशान है.

यह भी पढ़ें- RJD MLA Kiran Devi: 16 घंटे... 10 से 12 सदस्यों की टीम, देर शाम खत्म हुई ED की रेड, जानिए अंदर क्या कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget