एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को जनादेश के अपमान की चौथी वर्षगांठ पर जश्न मनाने की दी सलाह

तेजस्वी ने महागठबंधन तोड़ने को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि जनादेश चीरहरण के चौथे वर्षगांठ पर जश्न मनाइए.

पटना: जेडीयू-आरजेडी अलायन्स वाले बिहार महागठबंधन के टूटे तीन साल बीत चुका है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष आज भी इस बात को लेकर सीएम नीतीश को हर मोर्चे पर घेरते नजर आते हैं. तेजस्वी अक्सर सीएम नीतीश के महागठबंधन तोड़ने के फैसले को धोखा करार देते हुए उनकी आलोचना करते हैं. इसी क्रम में सोमवार को तेजस्वी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुुमार पर निशाना साधा है.

घर से बाहर निकल मनाएं जश्न

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि " आज आदरणीय नीतीश जी द्वारा किए गए “जनादेश चीरहरण” की चौथी वर्षगांठ है, आशा है उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए जनादेश का अपमान कर 12 करोड़ बिहारियों के साथ छल और विश्वासघात किया था उसकी लक्ष्य प्राप्ति हो गयी होगी? 130 दिन बाद घर से बाहर निकल आज इस वर्षगांठ पर जश्न तो मनाइए."

9वीं फेल तेजस्वी की बुद्धि कमजोर-नीरज कुमार

इधर तेजस्वी के सीएम नीतीश पर हमला बोलने के बाद जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बचाव में उतरे और तेजस्वी की जमकर क्लास लगाई. नीरज ने कहा कि 9वीं फेल कमजोर छात्र तेजस्वी यादव को महागठबंधन टूटने की तारीख भी ठीक से याद नहीं है. उन्हें इतना भी नहीं पता कि महागठबंधन 26 जुलाई 2017 को टूटा था ना कि 27 जुलाई 2017 को.

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी को मेधा वटी खाने की सलाह देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता न करने के कारण ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ने का फैसला लिया था. महागठबंधन में 2015 के अंदर जेडीयू को जितने वोट मिले उससे कहीं ज्यादा वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले. विधानसभा से लोकसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने कुल 39 फीसदी अधिक वोट पाए और यह सब कुछ भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने का नतीजा है.

मालूम हो कि 2017 में महागठबंधन में पनप रहे अनबन के बाद सीएम नीतीश ने आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस वाली अलायन्स तोड़ बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी, जिसके बाद से तेजस्वी लगातार सीएम नीतीश पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget