एक्सप्लोरर

JDU's Iftar Party: नीतीश की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी और तेज प्रताप, सियासी समीकरणों में बदलाव को लेकर कही बड़ी बात

JDU's Iftar Party: सारे कयासों को दरकिनार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है. इसे राजनीति से जोड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने बुलाया इसलिए हम आए. 

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित हज भवन (Haj Bhawan) में गुरुवार को जेडीयू (JDU) द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी (Iftaar Party) में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शिरकत की. इस दौरान उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भी उनके साथ दिखे. जेडीयू द्वारा न्योता मिलने के बाद दोनों भाई एक साथ पार्टी में पहुंचे थे.

राजनीति से जोड़कर ना देखें 

हालांकि, इस दौरान जब पत्रकारों ने तेजस्वी से ये सवाल किया कि पहले सीएम नीतीश  कुमार (Nitish Kumar) का उनके यहां इफ्तार में आना और फिर उनका जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आने के क्या मायने हैं तो तेजस्वी ने कहा कि इसके कोई मायने नहीं है. सारे कयासों को दरकिनार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है. इसे राजनीति से जोड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने बुलाया इसलिए हम आए. 

 

निकल पड़ा था कयासों का दौर 

बता दें कि जेडीयू द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी, तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी को न्योता भेजने के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया था. कयासों का एक दौरा निकल पड़ा था. इस संबंध में जब जेडीयू नेता और मंत्री बिजेंद्र यादव से पूछा गया था तो उन्होंने भी पूरे प्रकरण को राजनीतिक चश्मे से ना देखने की बात कही थी. 

उन्होंने कहा था, " उन्होंने (आरजेडी) हमें आमंत्रण दिया था, तो क्या हम अपनी इफ्तार पार्टी में उनको निमंत्रण नहीं देंगे. पार्टी में आना और नहीं आना यह उनका दायित्व है. लेकिन न्योता तो हम देंगे ही. सभी पार्टी के लोगों को निमंत्रण दिया गया है. हर चीज का राजनीति मतलब नहीं निकाला जा सकता है. धार्मिक समारोह हो या सामाजिक समारोह हो सभी दल के लोग एक जगह होते हैं. विधानसभा में भी सब लोग एक साथ बैठते हैं." 

यह भी पढ़ें -

Watch: पटना में डबल मर्डर, पत्नी और बेटी की शख्स ने गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Bihar Crime: नवादा में तीन बच्चों की मां के साथ रेप, आरोपी ने Video Viral करने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget