एक्सप्लोरर

Watch: पटना में डबल मर्डर, पत्नी और बेटी की शख्स ने गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Patna News: एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना लगभग 12:30 बजे की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर से तीन खोखे बरामद किए गए हैं. पूरा मामला घरेलू विवाद का है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को डबल मर्डर की घटना सामने आई. घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी की है, जहां सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतका की मां शशिप्रभा ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका भारती और 14 वर्षीय नातिन संस्कृति उर्फ सारा बेगूसराय से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटीं थी और पुलिस कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जा रही थी.

शादी में शामिल होकर लौटी थीं दोनों

महिला की मानें तो मकान से चंद कदम पहले दामाद राजीव खड़ा था. पत्नी और बेटी को देखते ही वो करीब आया और बेटी से पूछने लगा कि मेरे साथ चलोगी. बेटी ने जब इंकार कर दिया तो उसने कहा कि अब मरने के लिए तैयार हो जाओ. ये कहकर उसने अपनी बेटी के माथे में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके तुरंत बाद उसने पत्नी प्रियंका को भी गोली मार दी. दोनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने खुद भी जान दे दी. 

 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची. मौके पर से तीन खोखे बरामद किए गए. बताया जाता है कि प्रियंका बेटी संस्कृति और मां शशि प्रभा के साथ अवकाश प्राप्त पूर्व आईजी बीएन शर्मा के घर में किराए पर पिछले छह साल से रहती थी. घटना के संबंध में मकान मालिक ने बताया कि राजीव बेगूसराय के बलिया का रहने वाला था, जिसकी शादी बेगूसराय के बीहट गांव में प्रिया भारती से हुई थी. उससे राजीव को एक बेटी हुई, जिसका नाम सांस्कृतिक था.

पहली पत्नी की हो चुकी थी मौत

उन्होंने बताया कि बच्ची के जन्म के कुछ दिनों बाद नेचुरल कारणों से प्रिया भारती की मौत हो गई, जिसके बाद राजीव से प्रिया की छोटी बहन प्रियंका की शादी कर दी गई. प्रियंका के पिता सचिवालय में नौकरी करते थे, जिनकी मृत्यु हो गई. अनुकंपा के आधार पर प्रियंका की नौकरी पटना सचिवालय में लग गई. प्रियंका अपनी बहन की बेटी संस्कृति को अपने साथ रखती थी और पटना में किराए के मकान में रहती थी. 

बीएन शर्मा ने बताया कि राजीव कुछ काम भी नहीं करता था, जिससे प्रियंका और उसमें बराबर विवाद होता था. इस कारण दोनों का तलाक हो गया और प्रियंका ने अपनी दूसरी शादी कर ली. लेकिन फिर भी वो संस्कृति को अपने साथ ही रखती थी. राजीव ने कई बार संस्कृति को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वो जाने को तैयार न हुई. इसी विवाद में शख्स ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. 

एसएसपी ने कही ये बात

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना लगभग 12:30 बजे की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर से तीन खोखे बरामद किए गए हैं. पूरा मामला घरेलू विवाद का है. प्रत्यक्षदर्शी मृतका की मां के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने माना- बिहार में है बिजली की कमी, कहा- भारत सरकार से चल रही है बातचीत

Nawada News: मुखिया के घर के आगे नकाबपोश अपराधी ने मचाया तांडव, तीन गाड़ियों को किया आग के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget