एक्सप्लोरर

नीतीश के 9 बच्चे वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- पीएम को निशाना बना रहे सीएम, वो भी हैं 6-7 भाई-बहन

सीएम नीतीश के बयान पर तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि वे ऐसी बातें बोलकर महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं.

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे बहाने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं. नरेंद्र मोदी भी छ:-सात भाई- बहन हैं.

तेजस्वी ने कहा, ''हमारे बहाने नीतीश जी पीएम को निशाना बना रहे हैं, पीएम भी 6-7 भाई-बहन हैं. हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी, गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें. अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें.''

दरअसल, कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर निशाना साधा था और कहा था कि किसी को प्रजनन दर के बारे में क्या मालूम है. आठ-आठ, नौ-नौ बच्चा बच्ची पैदा करता है. बेटी पर भरोसा ही नहीं. कई बेटियां पैदा हो गईं, तब बेटा पैदा हुआ. ये कैसा बिहार बनाना चाहते हैं. यही लोग आदर्श हैं, तो सोचिए क्या बिहार का हाल होगा. कोई पूछने वाला नहीं होगा.

सीएम नीतीश के इसी बयान पर तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि वे ऐसी बातें बोलकर महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं. वो हमारी मां की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं. वे हमको गाली दें या उल्टी बात करें, लेकिन वो बेरोजगारी, पलायन, कारखाने पर बात नहीं करना चाहते. उनका बोला व्यक्तव्य हमारे लिए आशीर्वाद है.

बाबू साहब वाली बात पर दी सफाई

तेजस्वी यादव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा था कि लालू जी के राज में गरीब लोग बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे. अपने इसी बयान पर सफाई देते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग मुद्दे से भटकाना चाहते हैं लेकिन इनकी दाल गलने वाली नहीं है. सुशासन बाबू, एसडीओ बाबू कौन हैं. ब्लॉक में बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र आदि बनवाना हो, तो बिना चढ़ावे के नहीं हो सकता. बड़का साहेब, छोटका साहेब अधिकारी ही तो हैं. नीतीश जी के राज में अधिकारियों का बोलबाला है, जनता की नहीं सुनी जाती है.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि निचले स्तर से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार बढ़ा है. कुछ लोग अपने हताशा का परिचय दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनका जाना तय है.

यह भी पढ़ें-

सोनिया का नीतीश पर हमला, कहा- ‘बिहार की सरकार अहंकार में डूबी, बदलने का वक्त आ गया’

बिहार चुनाव: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले हमलावर हुए तेजस्वी यादव, पूछे ये 11 चुभते हुए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget