एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने पूछा- क्या किसी भी NDA नेता की PU को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की है औकात?

लंबे समय से पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की जा रही है. ऐसे में तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पूछा कि क्या किसी भी एनडीए नेताओं की है कि वो पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिला सके?

पटना: नए साल में बिहार लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सूबे की एनडीए सरकार को घेर रहे हैं. तेजस्वी अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने पूछा है कि क्या सत्ताधारी दल के किसी भी नेता की पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की औकात है?

ट्वीट कर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार की ड़बल इंजन सरकार, एनडीए के अनेक दलों, एनडीए के 40 में से 39 लोकसभा सांसदों, 9 राज्यसभा सांसदों, बिहार से केंद्र में आधा दर्जन मंत्रियों, दो-दो उपमुख्यमंत्रियों और मुख्यमंत्री की क्या इतनी नैतिक और राजनीतिक औकात है कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिला सके?

बता दें कि लंबे समय से पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की जा रही है. कई बार आश्वासन भी दिया गया है. लेकिन इस ओर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.

बजट सत्र को लेकर साधा था निशाना

गौरतलब है कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र को कम दिनों का करने पर सरकार को घेरा था. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि बेवजह बिहार विधानसभा सभा के बजट सत्र को कम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा था कि वैक्सीन से सत्र का कोई लेना देना नहीं है. विधानसभा सत्र नए चुने गए विधायकों के लिए सीखने का एक अच्छा अवसर होता है. इसलिए वो और उनकी पार्टी इस फैसले का विरोध करते हुए परम्परागत तरीके से सत्र चलाने का मांग करती है.

सीएम आवास के घेराव की दी चेतावनी

उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा परंपरागत तरीके से नहीं चलती है तो वे अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. तेजस्वी यादव ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि आगामी विधानसभा का बजट सत्र सरकार की ओर से महज चार दिन के लिए तय किया गया है. हालांकि, सरकार ने इसके पीछे का कारण कोरोना की वैक्सीन को लेकर चल रही अपनी तैयारियों में अफसरों की व्यस्तता बताई है.

यह भी पढ़ें -

BJP के दावे पर शिवानंद तिवारी ने किया पलटवार, कहा- दम है तो तोड़ कर दिखाएं RJD पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का सोशल मीडिया एकाउंट हैक, प्रोफाइल में लड़की की तस्वीर देख चौंक गए नेता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget